आंध्र में 6 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, धार भोजशाला का होगा सर्वे

Marut raj | Mar 11, 2024, 21:03 IST
Share
BJP will contest on 6 seats in Andhra survey will be done in Dhar Bhojshala
BJP will contest on 6 seats in Andhra survey will be done in Dhar Bhojshala

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने, एमपी सरकार के मंत्रालय यानी वल्लभ भवन में सीसीटीवी कैमरे दो साल से बंद होने सहित सोमवार की प्रमुख खबरें...

भोपाल. नागरिकता संशोधन कानून देश में लागू हो गया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले CAA लागू होना केंद्र सरकार का बड़ा फैसला होगा। नागरिकता संशोधन कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी धर्म से जुड़े शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। कानून के मुताबिक, जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले आकर भारत में बस गए थे, उन्हें ही नागरिकता दी जाएगी।

सीएए लागू
केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून ( CAA implemented) को लागू कर दिया है। लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

मंत्रालय के सीसीटीवी कैमरे खराब

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रालय यानी वल्लभ भवन के सीसीटीवी कैमरे दो साल से बंद पड़े हैं। अग्निकांड की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। वल्लभ भवन में ही सीएम मोहन यादव सहित सभी मंत्री बैठते हैं।

धार भोजशाला का होगा सर्वे
धार भोजशाला ( Dhar Bhojshala) परिसर और उसमें बनी मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश इंदौर हाईकोर्ट ने दिया है।

आंध्रा में 6 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी
आंध्र प्रदेश में सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। इसमें भाजपा को 6, TDP को 17 और JSP को 2 सीटें दी गई हैं।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर 14 को बैठक
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजे PM आवास पर

अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण सफल

भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। इसकी रेंज 5000 किमी है। यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है।

Tags:
  • बीजेपी
  • धार भोजशाला
  • Dhar Bhojshala
  • सीएए लागू
  • CAA implemented
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा