अब नहीं चलेगी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी ! जानें क्या है ज्योतिरादित्य सिंधिया की तैयारी
Shreya Nakade | Jul 20, 2024, 10:16 IST
Jyotiraditya scindia on BSNL
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरटेल, जियो और वोडाफोन की मनमानी रोकने का तरीका ढूंढ लिया है। भारत में जल्द ही स्वदेशी 4जी नेटवर्क विकसित होने वाला है...
बीते दिनों एयरटेल ( airtel ), रिलायंस जियो ( reliance jio ) और वोडाफोन आइडिया ( vodafone idea ) ने अपने मोबाइल टैरिफ रेट्स एक के बाद एक बढ़ाए हैं। जिसने यूजर्स को काफी नाराज किया है। ऐसे में सरकार अब ऐसे कदम उठाने जा रही है, जिससे यह टेलिकॉम कंपनियां अपनी मनमानी नहीं कर पाएगी।
बीते दिनों टेलिकॉम कंपनियों के दामों में बढ़ोतरी के बाद बहुत से यूजर्स सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की तरफ शिफ्ट हो गए थे। सरकार की तरफ से BSNL और MTNL को मजबूती देने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये टेलिकॉम कंपनियां अभी 4जी और 5जी सेवाएं नहीं देती हैं।
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Communication Minister Jyotiraditya Scindia ) ने खुलासा किया है कि जल्द ही BSNL और MTNL की 4जी और 5जी सेवाएं शुरू होने वाली है।
MTNL पर पंजाब एंड सिंध बैंक का 37.5 करोड़ रुपए बकाया है। इस संबंध में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि MTNL को कोई लेन-देने बकाया नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि MTNL का काम अब BSNL के अंतर्गत आ जाएगा। MTNL के बकाया चुकाने के लिए उसकी संपत्ति बेची जाएगी। इस बीच, जब तक संपत्ति बिक नहीं जाती और कुछ बॉन्ड का भुगतान का समय नहीं आ जाता, तब तक सरकारी गारंटी वाले बॉन्ड मान्य रहेंगे. भारत सरकार उन बॉन्ड्स के लिए जिम्मेदार है।
ये खबर भी पढ़िए...
Jio एयरटेल के महंगे रिचार्ज के बीच BSNL के सस्ते प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा
भारतीय मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत में BSNL को फिर से रिवाइव करने की कार्ययोजना बताई। उन्होंने बताया कि इस कार्य में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि भारत आत्मनिर्भरता से अपना खुद का 4जी सिस्टम विकसित कर रहा है।
सिंधिया ने कहा- हमारे लिए विदेशी कंपनियों से टेक्नोलॉजी लेकर वही करना आसान होता, जो दूसरे देश कर रहे हैं। लेकिन, हम मानते हैं कि भारत सिर्फ सेवाएं देने वाला देश नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद प्रोडक्ट्स भी बनाना चाहिए। इसलिए हमने कठिन रास्ता चुना और खुद ही भारत का 4G सिस्टम बनाने का फैसला किया।'
ये खबर भी पढ़िए...
जुलाई से मोबाइल चलाना होगा महंगा, Jio एयरटेल के बाद Vi ने भी बढ़ाई दरें
भारत का अपने स्वदेशी 4जी सिस्टम टाटा समूह के संचालन में बन रहा है। टाटा समूह का तेजस नेटवर्क और टीसीएस तथा सरकारी सी-डॉट का एक समूह मिलकर भारत में 4जी और 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
जियो-एयरटेल की बढ़ेगी टेंशन, टाटा और बीएसएनएल के बीच हुई 15 हजार करोड़ रुपए की डील
बीते दिनों टेलिकॉम कंपनियों के दामों में बढ़ोतरी के बाद बहुत से यूजर्स सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की तरफ शिफ्ट हो गए थे। सरकार की तरफ से BSNL और MTNL को मजबूती देने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये टेलिकॉम कंपनियां अभी 4जी और 5जी सेवाएं नहीं देती हैं।
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Communication Minister Jyotiraditya Scindia ) ने खुलासा किया है कि जल्द ही BSNL और MTNL की 4जी और 5जी सेवाएं शुरू होने वाली है।
MTNL BSNL में होगा ट्रांसफर
ये खबर भी पढ़िए...
Jio एयरटेल के महंगे रिचार्ज के बीच BSNL के सस्ते प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा
स्वदेशी 4जी सिस्टम बना रहा भारत
सिंधिया ने कहा- हमारे लिए विदेशी कंपनियों से टेक्नोलॉजी लेकर वही करना आसान होता, जो दूसरे देश कर रहे हैं। लेकिन, हम मानते हैं कि भारत सिर्फ सेवाएं देने वाला देश नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद प्रोडक्ट्स भी बनाना चाहिए। इसलिए हमने कठिन रास्ता चुना और खुद ही भारत का 4G सिस्टम बनाने का फैसला किया।'
ये खबर भी पढ़िए...
जुलाई से मोबाइल चलाना होगा महंगा, Jio एयरटेल के बाद Vi ने भी बढ़ाई दरें
टाटा के संचालन में बन रहा 4जी सिस्टम
ये खबर भी पढ़िए...
जियो-एयरटेल की बढ़ेगी टेंशन, टाटा और बीएसएनएल के बीच हुई 15 हजार करोड़ रुपए की डील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari