धर्मशाला टेस्ट में बुमराह की वापसी, राहुल नहीं खेल सकेंगे, सुंदर बाहर

BP shrivastava | Mar 01, 2024, 24:15 IST
Share
Bumrah
धर्मशाला टेस्ट के लिए घोषित टीम इंडिया में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया।

बीसीसीआई (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। धर्मशाला टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। केएल राहुल को टीम में जगह नहीं मिली है। वॉशिंगटन सुंदर को भी रणजी के लिए टीम से रिलीज किया।

MUMBAI. बीसीसीआई (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। धर्मशाला टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। केएल राहुल को टीम में जगह नहीं मिली है। वॉशिंगटन सुंदर को भी रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए टीम से रिलीज किया गया है। सुंदर टीम में थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में मैदान में नहीं उतारा गया।

राहुल के आड़े आई फिटनेस

बीसीसीआई ने गुरुवार को बताया कि राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं खेलेंगे। वे मैच फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं। BCCI की मेडिकल टीम उनकी इंजरी को मॉनीटर कर रही है। धर्मशाला टेस्ट 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा।

इंग्लैंड में इलाज करा रहे हैं राहुल

केएल राहुल अपनी चोट का इलाज कराने के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं। इस संबंध में BCCI ने कहा कि बोर्ड की मेडिकल टीम स्पेशलिस्ट की निगरानी में उनकी इंजरी को मॉनीटर कर रही है। राहुल के इंग्लैंड जाने की बात पहले ही कुछ रिपोर्ट में आ चुकी है।

पहले टेस्ट में चोटिल हुए थे राहुल

केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट के दौरान दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द हुआ था। जिसके लिए पिछले साल उनकी सर्जरी हुई। ऐसा माना जा रहा है कि अभी भी उन्हें कुछ परेशानी है। इसके बाद से वे सीरीज के बाकी मैच नहीं खेल सके।

भारत ले चुका है अजेय बढ़त, रांची टेस्ट 5 विकेट से जीता

भारतीय टीम आखिरी मुकाबले से पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। इस जीत से भारत को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त मिली।

धर्मशाला टेस्ट के लिए भारत का अपडेट स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पड्‌डीकल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Tags:
  • धर्मशाला टेस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा