मरीजों को बड़ी राहत, कैंसर रोधी दवाएं हुईं सस्ती, GST में भी कमी
Vikram Jain | Dec 07, 2024, 17:15 IST
cancer-drugs-price-cut-india-government-measures-reduce-cost-of-treatment
केंद्र सरकार ने मरीजों को किफायती इलाज की पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए है। सरकार ने ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब, और डर्वालुमैब जैसी कैंसर दवाओं की कीमतें घटाकर इलाज को और किफायती बनाया है।
NEW DELHI. भारत में कैंसर के मामलों में हो रही वृद्धि के बीच, केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं की कीमतें घटाई (Price Reduction of Drugs) हैं। सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों को किफायती बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और डुरवालुमैब जैसी प्रमुख कैंसर दवाओं पर सीमा शुल्क को शून्य कर दिया गया है, और जीएसटी दरें भी 12% से घटाकर 5% कर दी गई हैं। यह कदम कैंसर के इलाज की पहुंच को और सस्ता और सुलभ बनाएगा। दवाओं की कीमतों में कमी को लेकर केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में जानकारी दी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में बताया कि ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब जैसी प्रमुख कैंसर दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को घटाने का निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही जीएसटी और सीमा शुल्क में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि इन दवाओं को और भी किफायती (Affordable Treatment) बनाया जा सके।
केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में जानकारी देते हुए हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के बाद में दवा निर्माताओं ने कैंसर रोधी तीन प्रमुख दवाओं, ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन (Trastuzumab Deruxtecan), ओसिमर्टिनिब (Osimertinib) और डर्वालुमैब (Durvalumab) की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में कमी की है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने निर्माताओं को इन दवाओं पर जीएसटी दरों में कमी और सीमा शुल्क में छूट के लाभों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एमआरपी घटाने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही निर्माताओं को कीमतों में बदलाव की सूचना एनपीपीए को प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया था।
साथ ही जीएसटी की दरों में कमी की गई है। जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को 0% निर्धारित किया गया, जिससे दवाओं की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी आई है। अब निर्माताओं ने इन निर्देशों का पालन करते हुए दवाओं की MRP में कमी की है साथ ही इसको लेकर एनपीपीए को सूचना प्रस्तुत की है।
सीमा शुल्क में बदलाव
निर्माताओं ने घटाए रेट
जीएसटी की दर में कमी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj