18 लाख की कार भी असुरक्षित: नहीं खुले स्कॉर्पियो में एयरबैग, डॉक्टर की मौत, आनंद महिंद्रा समेत 13 पर एफआईआर

Pratibha Rana | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
18 लाख की कार भी असुरक्षित: नहीं खुले स्कॉर्पियो में एयरबैग, डॉक्टर की मौत, आनंद महिंद्रा समेत 13 पर एफआईआर
18 लाख की कार भी असुरक्षित: नहीं खुले स्कॉर्पियो में एयरबैग, डॉक्टर की मौत, आनंद महिंद्रा समेत 13 पर एफआईआर

कानपुर में दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुलने के कारण युवक की हादसे में मौत हो गई।

Kanpur. कानपुर में दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुलने के कारण युवक की हादसे में मौत हो गई। मामले में महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद गोपाल महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस थाने और चौकी में कंपनी की इस लापरवाही को लेकर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट की मदद से रायपुरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन देखकर खरीदी गाड़ी और डॉक्टर बेटे को गिफ्ट की

कानपुर के जूही इलाके में रहने वाले राजेश मिश्रा ने बताया कि 2 दिसंबर 2020 को जरीब चौकी स्थित तिरुपति ऑटो से एक ब्लैक स्कॉर्पियो 17.39 लाख रुपए में खरीदी थी। कंपनी की ओर से गाड़ी की खूबियों और सुरक्षा के बारे में बताया गया था। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा द्वारा दिखाए गए विज्ञापन देखकर इकलौते बेटे डॉ. अपूर्व मिश्रा को कार गिफ्ट की। 14 जनवरी 2022 को अपूर्व दोस्तों के साथ लखनऊ से कानपुर लौट रहे थे। कोहरे के चलते गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई और अपूर्व की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दौरान अगर कार का एयरबैग खुल जाता तो मेरा बेटा आज जिंदा होता।

पिता का आरोप : धोखाधड़ी कर गाड़ी बेची गई

मृतक के पिता राजेश मिश्रा के अनुसार, बेटे ने सीट बेल्ट लगा रखा था। शरीर पर कोई गंभीर चोट का निशान नहीं था, लेकिन एयरबैग नहीं खुलने की वजह से बेटे की मौत हो गई। राजेश का सीधा आरोप है कि धोखाधड़ी करके उन्हें गाड़ी बेची गई। इस बात को लेकर पहले तो उन्होंने शोरूम के कर्मचारी से शिकायत की तो उन्होंने खूब बहस की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने रायपुर थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज की।

इन लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर

कानपुर के रायपुरवा थाने में महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद गोपाल महिंद्रा, तिरुपति आटो के मैनेजर, मुंबई स्थित महिंद्रा कंपनी के निदेशक चंद्र प्रकाश गुरनानी, विक्रम सिंह मेहता, राजेश गणेश जेजुरिकर, अनीश दिलीप शाह, थोथला नारायणनासामी, हैग्रेव खेतान, मुथैया मुरगप्पन मुथैया, विशाखा नीरुभाई देसाई, निसबाह गोदरेज, सिखासंजय शर्मा और विजय कुमार शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 304-ए (लापरवाही से मौत का कारण), गैर इरादतन हत्या, जान से मारने की धमकी देना और साजिश रचने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Tags:
  • Mahindra company owner Anand Gopal Mahindra
  • FIR against Anand Mahindra in Kanpur accident
  • Scorpio airbag did not open
  • महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद गोपाल महिंद्रा
  • कानपुर हादसे में आनंद महिंद्रा पर एफआईआर
  • स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा