दुकानदार ने लड़कों के साथ किया ये कांड, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Vikram Jain | Aug 27, 2024, 19:32 IST
Share
Case of molestation and blackmailing of boys in UP Meerut
Case of molestation and blackmailing of boys in UP Meerut

यूपी के मेरठ में अधेड़ की घिनौनी हरकत सामने आई है। इस व्यक्ति ने कई युवकों के साथ कुकर्म किया और उनके अश्लील वीडियो भी बनाए। वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया।

Lucknow. उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़कों से अननेचुरल सेक्स का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने गांव के कई नाबालिग लड़कों के साथ अननेचुरल सेक्स किया। साथ ही उनके अश्लील वीडियो बनाए। इतना ही नहीं यह शख्स ने वीडियो के दम पर ब्लैकमेल कर वसूली भी करते रहा। पूरे कांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ लड़कों के अश्लील वीडियो वायरल हो गए। अब मामले में पुलिस ने गंभीरता जताते हुए केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आइए जानते हैं पूरा मामला

पूरा मामला सरधना के सरूरपुर थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लड़कों और युवकों के साथ अननेचुरल सेक्स के वीडियो वायरल हुए थे। मामला सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कुकर्म करने का आरोप गांव में ही किराना दुकान चलाने वाले अधेड़ उम्र के अजीत नाम के शख्स पर लगा है।

सीसीटीवी में कैद हुईं अश्लील हरकतें

दुकानदार अजीत पर आरोप है कि वह नशीला पदार्थ खिलाने बाद लड़कों से अननेचुरल सेक्स करता था, आरोपी ने एक दो नहीं गांव के दर्जनों किशोर और युवकों के साथ इस तरह की हरकत कर शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही आरोपी ने लड़कों के अश्लील वीडियो भी बनाए। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बच्चों को ब्लैकमेल किया और पीड़ित लड़कों से पैसे लेते रहा। आरोपी की हरकतें सीसीटीवी में कैद हुईं है। आरोपी ने अपने कमरे में खुफिया कैमरा लगा रखा था, जिससे वह वीडियो रिकॉर्ड करता था।

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आरोपी ने कई लड़कों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का काम किया है। आरोपी अजीत ने गांव के ही 50 ज्यादा युवकों और बच्चों के साथ घिनौनी हरकत की है। यह बात भी सामने आई है कि आरोपी के प्राइवेट कमरे में CCTV लगा है, वह इस कमरे में लड़कों से कुकर्म करता था, वह नाबालिगों को अश्लील वीडियो दिखाता साथ ही पीड़ित लड़को से पैसे ऐंठता।

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला

इस दौरान कुछ लड़कों के वीडियो वायरल होने के बाद पूरा मामला सामने आया। जैसे ही वीडियो वायरल हुए तो गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित लड़कों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभी तक 6 नाबालिकों से कुकर्म की बात सामने आई है। गांव वालों की माने तो पीड़ितों की संख्या इससे भी ज्यादा है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित और उनके परिजन बहुत परेशान हैं। पीड़ित पक्ष के लोग खुलकर सामने आने से डर रहे हैं। इधर, केस दर्ज होते ही आरोपी अजीत भाग निकला।

पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में मेरठ पुलिस का कहना है कि सरूरपुर थाना के एक गांव में व्यक्ति द्वारा बच्चों के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में 19 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले पीड़ित पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इधर, मामले में पीड़ितों के परिवार वालों ने आरोपी अजीत के खिलाफ कड़ी सजा देने की मांग की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अश्लील वीडियो वायरल
  • लड़कों से कुकर्म
  • Misdeeds with boys
  • अधेड़ की घिनौनी हरकत
  • दुकानदार ने किया कुकर्म
  • नाबालिगों से कुकर्म
  • The shopkeeper committed misdeed
  • लड़कों और युवकों के साथ कुकर्म मामला
  • मेरठ क्राइम न्यूज
  • Meerut Crime News
  • कुकर्म का बनाया वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा