900 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगीः CBI ने किया 8.5 लाख म्यूल अकाउंट्स और 1,100 फर्जी सिम कार्ड्स का भंडाफोड़

Sandeep Kumar | Updated:
Share
CBI Operation Chakra-V
CBI Operation Chakra-V

CBI ने साइबर ठगी के मामलों पर रोक लगाने के लिए 'ऑपरेशन चक्र-V' शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत देश के 8 राज्यों के 42 ठिकानों पर छापेमारी की गई। 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने साइबर ठगी के मामलों पर कार्रवाई की है। 'ऑपरेशन चक्र-V' के तहत 8 राज्यों के 42 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस अभियान में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी साइबर अपराधियों को अवैध सिम कार्ड और म्यूल बैंक खाते मुहैया करा रहे थे। इनका इस्तेमाल करोड़ों रुपये की साइबर ठगी में किया गया।

ठगी के खुलासे

CBI ने यह कार्रवाई इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की शिकायतों पर की। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी वेबसाइट, WhatsApp और Telegram का उपयोग कर लोगों को झांसे में फंसा रहे थे। वे इन्वेस्टमेंट, पार्ट-टाइम जॉब्स और टास्क-बेस्ड स्कीम्स का झांसा दे रहे थे।

एक मामले में 160 करोड़ की ठगी फर्जी मोबाइल ऐप्स के जरिए की गई। इन ऐप्स ने कंपनियों के शेयर सस्ते में बेचने का दावा किया था। 117 करोड़ की ठगी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी पाई गई।

एक अन्य मामले में साल 2023 में 1 जनवरी से 17 अक्टूबर के बीच 3,903 शिकायतों में 640 करोड़ की साइबर ठगी सामने आई। तीनों को मिलाकर देखा जाए तो ये 960 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पन्ना की महिला से 14 लाख ठगे

क्या होते है म्यूल बैंक खाते ?

म्यूल अकाउंट्स वे बैंक खाते होते हैं जो फर्जी या चोरी किए गए KYC दस्तावेजों से खोले जाते हैं। इनका उपयोग साइबर ठग धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। ठगी से मिली रकम इन खातों में ट्रांसफर कर आगे भेजी जाती है।

पैसे विदेशों में एटीएम से निकाले जाते हैं, क्रिप्टोकरेंसी में बदले जाते हैं या फिनटेक ऐप्स जैसे PayPal में भेजे जाते हैं। CBI की जांच में खुलासा हुआ है कि 700 से अधिक बैंक शाखाओं में लगभग 8.5 लाख म्यूल अकाउंट्स चल रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...अब साइबर ठगों के निशाने पर प्रदेश के किसान, कृषि विभाग ने जारी की चेतावनी

फर्जी सिम कार्ड और गिरोह का भंडाफोड़

CBI ने 1,100 से अधिक "घोस्ट सिम कार्ड" का पता लगाया। ये सिम कार्ड 39 अलग-अलग PoS एजेंटों ने यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल और असम जैसे राज्यों में बेचे थे। इन सिम कार्ड्स को फर्जी e-KYC से एक्टिवेट किया गया था। इनका इस्तेमाल डिजिटल ठगी, फर्जी गिरफ्तारी और म्यूल अकाउंट खोलने के लिए किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...Cyber Fraud : खुद के फर्जी अपहरण का वीडियो बना साइबर ठग को भेजने वाली महिला दिल्ली से बरामद

क्या-क्या बरामद हुआ?

CBI ने छापेमारी में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, KYC दस्तावेज और अपराध से अर्जित संपत्तियां जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में मुंबई के कल्याण से प्रतीक टनपुरे भी शामिल हैं। वह पहले से एक्टिवेटेड सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट साइबर गैंग को सप्लाई करता था।

ये खबर भी पढ़िए...आपातकाल स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री साय ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

सरकार की कार्रवाई और फ्रॉड का स्केल

अब तक सरकार ने लगभग 4.5 लाख म्यूल अकाउंट्स फ्रीज़ कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा SBI (40,000) और PNB (10,000) से जुड़े हैं। RBI और वित्त मंत्रालय ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्टाफ की भूमिका की जांच करें और KYC प्रणाली को सख्त करें।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

hindi news | देश दुनिया न्यूज



Tags:
  • CBI
  • सीबीआई
  • साइबर ठगी
  • e-KYC
  • hindi news
  • देश दुनिया न्यूज
  • सिम कार्ड
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर

By Raghvendra Singh Rathore

जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर

By VINAY VERMA

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर
द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल

By VINAY VERMA

द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल
ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला

By Mukesh Sharma

जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

By Ramanand Tiwari

मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर

By Umeshwari Baghel

Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर