मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच, माइक्रोसॉफ्ट ने 30 साल बाद कीबोर्ड में किया बदलाव

The Sootr | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच, माइक्रोसॉफ्ट ने 30 साल बाद कीबोर्ड में किया बदलाव
मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच, माइक्रोसॉफ्ट ने 30 साल बाद कीबोर्ड में किया बदलाव

दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच के आदेश उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिए, केप टाउन में भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हरा दिया।

भोपाल. दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच के आदेश उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिए, केप टाउन में भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हरा दिया, कोर्ट ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हस्ताक्षर के साथ लिखित माफी मांगने का निर्देश देने सहित गुरुवार की प्रमुख खबरें

दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। एलजी कार्यालय के मुताबिक फर्जी मरीजों के नाम पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी टेस्ट किए गए हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने 30 साल बाद कीबोर्ड में किया बदलाव

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने AI चैटबॉट को-पायलट को सीधे की-बोर्ड बटन से लॉन्च करने के लिए नया बटन की-बोर्ड में जोड़ दिया है। 'को-पायलट की' को 'विंडोज की' को रिप्लेस कर इंट्रोड्यज किया है। इसे अधिकांश की-बोर्ड पर दाहिनी ओर 'ऑल्ट की' के बगल में रखा जाएगा। नए बटन पर को-पायलट का लोगो लगा है।

इंदौर में रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में मर्डर

इंदौर में रणजीत हनुमान प्रभात फेरी में गुरुवार कोबजरंग दल कार्यकर्ता शुभम रघुवंशी का मर्डर हो गया। हत्या में मुख्य आरोपी यश और युवराज को क्राइम ब्रांच ने दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी कपिल फरार है।भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, रचा इतिहास

केप टाउन में भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमें 4 पारियां मिलाकर भी 107 ओवर ही बैटिंग कर सकीं। ये 147 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा मुकाबला रहा, जिसमें नतीजा निकला।

दिग्विजय लिखित में मांगें माफी

कोर्ट ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हस्ताक्षर के साथ लिखित माफी मांगने का निर्देश दिया है। उन पर पूर्व आरएसएस प्रमुख गोलवलकर गुरुजी के खिलाफ एक्स पर एक कथित अपमानजनक पोस्ट अपलोड करने का आरोप है। ठाणे की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को इस केस में निर्णय दिया।

Tags:
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  • indian cricket team
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Microsoft
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • अरविंद केजरीवाल
  • Arvind Kejriwal
  • क्रिकेट
  • Cricket
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा