अब साल में एक नहीं दो बार होंगी CBSE 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, किस आधार पर बनेगी मैरिट, जानिए सीबीएसई के नए रूल्स
Pratibha Rana | Jan 21, 2024, 09:22 IST
अब साल में एक नहीं दो बार होंगी CBSE 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, किस आधार पर बनेगी मैरिट, जानिए सीबीएसई के नए रूल्स
। नए सेशन में 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू करने वाले छात्रों का बैच मल्टीपल बोर्ड फॉर्मेट में बैठने का अवसर पाने वाला पहले बैच होंगा।
BHOPAL. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को इसी साल (CBSE Board Exam 2024-25) से दो बार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सीबीएसई इसी साल से दो बार परीक्षाएं आयोजित करेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इसी साल से दो बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था लागू करेगा। सत्र 2024-25 पहला बैच होगा, जिसके विद्यार्थियों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा। हालांकि 10वीं 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए साल में दो बार परीक्षा में शामिल होना जरूरी नहीं होगा। अगर कोई स्टूडेंट अपनी पहली बार की परीक्षा के नंबरों से खुश नहीं है तो वह अगली बार फिर से परीक्षा में बैठ सकता है ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसका उद्देश्य उन स्टूडेंट्स पर तनाव कम करना है, जो साल में एक भी मिलने वाले मौके से चूक जाने से डरते हैं।
हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। कुछ विषय के पेपर में बदलाव के साथ सीबीएसई ने संशोधित डेटशीट जारी की है। जो भी छात्र सीबीएससी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं वे CBSE की वेबसाइट पर जाकर संशोधित डेटेशिट को डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी और 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं एक ही बार में आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाओं की शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगी।
जो उम्मीदवार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके संशोधित डेट शीट डाउनलोड ( HOW CAN DOWNLOD DATE SHEET ) कर सकते हैं।
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/DATE_SHEET_CLASS_X_Revised_03012024.pdf
सीबीएसई कक्षा 12 की संशोधित डेटशीट लिंक पर क्लिक करके देखें
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/DATE_SHEET_CLASS_XII_Revised_03012024.pdf
साल में दो बार होगीं CBSE बोर्ड परीक्षाएं
10वीं-12वीं की परीक्षा का नया टाइम टेबल
जानें कब शुरू होंगे एग्जाम
ऐसे डाउनलोड करें संशोधित टाइम टेबल
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 संशोधित डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं।
- पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/DATE_SHEET_CLASS_X_Revised_03012024.pdf
सीबीएसई कक्षा 12 की संशोधित डेटशीट लिंक पर क्लिक करके देखें
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/DATE_SHEET_CLASS_XII_Revised_03012024.pdf
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari