2553ede7-d2d
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 : 10वीं और 12वीं में लागू होगी CCTV पॉलिसी, स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए निर्देश
Amresh Kushwaha | Sept 28, 2024, 13:58 IST
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025
CBSE ने 2025 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए सीसीटीवी पॉलिसी लागू की है। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सीसीटीवी (CCTV) पॉलिसी लागू करने का ऐलान किया है। इस नीति के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि परीक्षाओं में निष्पक्षता और अखंडता सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में सीबीएसई ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों के प्रमुखों को नोटिस जारी किया है।
ये खबर भी पढ़िए...अब साल में दो बार होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, स्कूली शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी
परीक्षा केंद्रों पर
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। परीक्षा हॉल के हर क्षेत्र, जैसे प्रवेश द्वार, निकासी द्वार और परीक्षा कक्षों को कवर किया जाएगा। इस दौरान पूरी परीक्षा अवधि में कैमरों की लगातार रिकॉर्डिंग होगी, जिसे केवल अधिकृत कर्मी ही एक्सेस कर सकेंगे।
![2553ede7-d2d]()
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भारत सहित 26 अन्य देशों के लगभग 44 लाख छात्र शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए 8000 स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है। जो स्कूल सीसीटीवी पॉलिसी का पालन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर के CBSE स्कूलों में 2025 से अनिवार्य होंगी NCERT की किताबें
सीसीटीवी फुटेज के जरिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। इससे अनुचित गतिविधियों का पता चल सकेगा और तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा, छात्रों, कर्मचारियों और परीक्षा अधिकारियों से फीडबैक लेकर सुधार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक 10 कमरों या 240 छात्रों के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति नियुक्त किया जाएगा, जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया की देखरेख करेगा।
ये खबर भी पढ़िए...अब साल में दो बार होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, स्कूली शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी पॉलिसी
44 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर के CBSE स्कूलों में 2025 से अनिवार्य होंगी NCERT की किताबें
परीक्षा के दौरान की जाएगी निगरानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
By Amresh Kushwaha
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
By Ramanand Tiwari
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
By Umeshwari Baghel
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
By Amresh Kushwaha
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
By Sandeep Kumar
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
By Amresh Kushwaha
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा
By Umeshwari Baghel