क्या बंद हो जाएगा पुराना पैन नंबर? जानें पैन 2.0 से जुड़ी A to Z बातें
Raj Singh | Published:
PAN CARD 2.0.
केंद्र सरकार ने पैन 2.0 प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार 1 हजार 435 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह पूरी तरह से पेपरलेस और ऑनलाइन होगा।
केंद्र सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम डिजिटल इंडिया के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इसके तहत नागरिकों को जल्द ही क्यूआर कोड सुविधा के साथ नया पैन कार्ड मिलने वाला है। केंद्र सरकार के अधीन आयकर विभाग ने पैन 2.0 प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के तहत टैक्सपेयर्स रजिस्ट्रेशन सर्विसेज को रिइंजीनियरिंग किया जाएगा। साथ ही मौजूदा पैन/टैन 1.0 इको-सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे कोर और नॉन-कोर पैन/टैन गतिविधियों के साथ-साथ पैन सत्यापन सेवा को भी कंसोलिडेट करेगा।
जानकारी के मुताबिक, इससे टैक्सपेयर्स के बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए पैन/टैन सेवाओं में प्रौद्योगिकी आधारित परिवर्तन सुनिश्चित होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 1 हजार 435 करोड़ रुपए खर्च करने की बात की है।
सरकारी योजनाओं का झांसा, साइबर ठगों के जाल में छत्तीसगढ़ की महिलाएं
इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यह एक एकीकृत पोर्टल होगा। यह पूरी तरह से पेपरलेस और ऑनलाइन होगा। इसमें शिकायत निवारण प्रणाली पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कुछ सवालों के जवाब भी दिए।
इनकम टैक्स विभाग में लगेगी बिना लिखित परीक्षा नौकरी, इतनी होगी सैलरी
अगर आपके पास पहले से पैन कार्ड है, तो आपको उसे बदलवाने की जरूरत नहीं है। आपका पुराना पैन नंबर वैलिड रहेगा। हालांकि, आपको नया पैन कार्ड बनवाना होगा, जिसमें क्यूआर कोड जैसी नई सुविधाएं होंगी।
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड जैसी खासियत होंगी।
अश्विनी वैष्णव के मुताबिक पैन का अपग्रेडेशन फ्री होगा। इसके लिए पैन कार्ड धारक को पैसे नहीं देने होंगे।
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, अपग्रेडेड पैन में डाटा बिल्कुल सुरक्षित होगा। इसके लिए पैन डाटा वाल्ट सिस्टम बनाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इससे टैक्सपेयर्स के बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए पैन/टैन सेवाओं में प्रौद्योगिकी आधारित परिवर्तन सुनिश्चित होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 1 हजार 435 करोड़ रुपए खर्च करने की बात की है।
क्या होता है PAN Card?
पैन का फुल फॉर्म परमानेंट अकाउंट नंबर होता है। इसे आयकर विभाग जारी करता है। जानकारी के लिए बता दें कि इसका इस्तेमाल ज्यादातर वित्तीय कामों के लिए किया जाता है। जैसे इनकम टैक्स भरना, बैंक खाता खोलना या प्रॉपर्टी खरीदना। पैन कार्ड 10 अंकों का नंबर होता है, जिसमें आपके वित्तीय लेन-देन से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है। जैसे कि आपकी कितनी आय है, आप कितना टैक्स देते हैं।
क्या है पैन 2.0 प्रोजेक्ट?
इनकम टैक्स विभाग में लगेगी बिना लिखित परीक्षा नौकरी, इतनी होगी सैलरी
अगर किसी के पास पुराना पैन कार्ड है, क्या उसे फिर से नया पैन कार्ड बनवाना होगा?
नए पैन कार्ड में कौन सी खासियत है?
क्या नए पैन कार्ड अपग्रेडेशन के लिए पैसे चुकाने होंगे?
नए पैन कार्ड में डाटा सुरक्षित होगा?
FAQ
- पैन 2.0 प्रोजेक्ट क्या है?
पैन 2.0 प्रोजेक्ट एक फ्लैगशिप योजना है, जिसके तहत आयकर विभाग पैन/टैन सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस बनाएगा। इसमें पुराने पैन कार्ड सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा और क्यूआर कोड जैसी नई तकनीकी सुविधाओं का उपयोग किया जाएगा। - क्या मुझे पुराने पैन कार्ड को बदलवाना पड़ेगा?
अगर आपके पास पहले से पैन कार्ड है, तो आपको उसे बदलवाने की जरूरत नहीं है। आपका पुराना पैन नंबर वैलिड रहेगा। हालांकि, आपको नया पैन कार्ड बनवाना होगा, जिसमें क्यूआर कोड जैसी नई सुविधाएं होंगी। - नए पैन कार्ड में क्या खास होगा?
नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड जैसी नई सुविधाएं होंगी। यह तकनीकी दृष्टि से अपग्रेडेड होगा, जिससे पैन कार्ड धारकों का अनुभव और भी बेहतर होगा। - क्या पैन कार्ड अपग्रेडेशन के लिए पैसे देने होंगे?
नए पैन कार्ड के लिए कोई फीस नहीं होगी। पैन का अपग्रेडेशन पूरी तरह से मुफ्त होगा, और पैन कार्ड धारकों को इसके लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar