5 राज्यों में बदले गए गवर्नर, आरिफ मोहम्मद अब बिहार के राज्यपाल
Vikram Jain | Dec 25, 2024, 24:33 IST
मणिपुर समेत 5 राज्यों के राज्यपाल बदले। Photograph: (BHOPAL)
देश के 5 राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का गवर्नर बनाया गया है।
NEW DELHI. केंद्र सरकार ने बिहार समेत 5 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। ओडिशा, बिहार, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों (Governors) को बदल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नए राज्यपालों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। इसके बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को 3 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति करते हुए दो राज्य केरल और बिहार में राज्यपालों की अदला-बदली की है।
पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है। बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल भेजा गया है। पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है। ओडिशा में राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफे का मंजूर होने के बाद डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के राज्यपाल की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को दी गई है। अजय कुमार भल्ला की मणिपुर में नियुक्ति विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वह पूर्व गृह सचिव हैं और उन्होंने देश के आंतरिक सुरक्षा मामलों में अहम भूमिका निभाई है। अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उन्हें प्रशासनिक सुधारों में दक्षता के लिए पहचाना जाता है। मणिपुर में जारी हिंसा को देखते हुए उनकी प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधित विशेषज्ञता राज्य में शांति स्थापित करने में मददगार साबित हो सकती है।
जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह का मिजोरम के राज्यपाल के रूप में चयन भी इस बात का संकेत है कि राज्य की सुरक्षा और सैन्य दृष्टिकोण से प्रशासनिक सख्ती की आवश्यकता हो सकती है। बता दें कि जनरल वीके सिंह बीजेपी के पूर्व सांसद और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। वे मोदी सरकार में दो बार 2014-19 तक विदेश राज्य मंत्री रहे। दूसरी बार 2019-24 तक नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। हालांकि, बीजेपी ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनाव मैदान में नहीं उतारा था।
आरिफ मो. खान को बिहार की जिम्मेदारी
कौन हैं अजय कुमार भल्ला?
जनरल वीके सिंह को मिजोरम की जिम्मेदारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari