केंद्र सरकार ने तय किए 51 प्रकार की दवाओं के दाम, बीपी, शुगर समेत अनेक दवाएं 10 से 35 फीसदी तक सस्ती
Chandresh Sharma | Sept 21, 2023, 24:00 IST
केंद्र सरकार ने तय किए 51 प्रकार की दवाओं के दाम, बीपी, शुगर समेत अनेक दवाएं 10 से 35 फीसदी तक सस्ती
केंद्र सरकार के नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 51 प्रकार की दवाओं के दाम तय करते हुए आम लोगों को राहत दी है। सरकार ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है।
NEW DELHI. केंद्र सरकार के नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 51 प्रकार की दवाओं के दाम तय करते हुए आम लोगों को राहत दी है। सरकार ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस फैसले के बाद एसिडिटी, दर्द-सूजन, आई ड्रॉप, एलर्जी, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज समेत हार्ट संबंधी बीमारी के इलाज में उपयोग में आने वाली दवाओं के दाम कम हो जाएंगे। इस फैसले से शुगर की दवाओं में 40 फीसदी तक तो रक्तचाप की दवाओं के दाम 20 फीसदी तक कम होंगे।
15 अक्टूबर से मिलेगा लाभ
नई दरों पर दवाओं की बिक्री 15 अक्टूबर के बाद से मेडिकल स्टोर्स पर मिलना शुरु हो जाएगी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की मानें तो इन 51 दवाओं में 35 डायबिटीज से जुड़ी दवाएं हैं। देश में मधुमेह से पीड़ित लोगों की संख्या काफी ज्यादा है और इसमें लगातार इजाफा होता जा रहा है। अकेले इंदौर शहर की बात की जाए तो यहां तकरीबन 4 लाख मधुमेह रोगी हैं, वहीं साल में 30 करोड़ रुपए का कारोबार अकेले शुगर की दवाओं से होता है। वहीं दवाओं की बिक्री के आधार पर इंदौर में ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या 2 लाख आंकी गई है।
शुगर की गोलियों में 40 तो बीपी की दवा 20 फीसदी सस्ती
दवा कारोबारी बताते हैं कि इस फैसले से शुगर की दवाएं 40 फीसदी, गैस और एसिडिटी संबंधी दवाओं के दाम 50 फीसदी तक कम हुए हैं। एंटीबायोटिक् से जुड़ी दवाओं के दाम में भी कमी आई है। लगातार महंगे होते जा रहे इलाज के बीच यह खबर आम लोगों को थोड़ी राहत देने वाली है।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj