Chandra Grahan 2024: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, इन नामों से जाना जाएगा

Sourabh Bhatnagar | Sept 18, 2024, 09:54 IST
Share
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

2024 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लग चुका है। यह ग्रहण सुबह 08:14 बजे अपने पीक पर रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण मीन राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा है।

2024 का आखिरी चंद्रग्रहण ( Lunar Eclipse ) आज, 18 सितंबर को लग चुका है। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। ज्योतिष और विज्ञान के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका असर देश-दुनिया पर भी पड़ता है। माना जाता है कि पृथ्वी और चंद्रमा के मध्य सूर्य के उपस्थित होने के चलते चंद्रग्रहण लगता है। यह चंद्रग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर के इलाकों में दिखाई दे रहा है। हालांकि, भारत में यह चंद्रग्रहण नजर नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें...चंद्रग्रहण : 18 सितंबर की शाम होगी चमकदार, जानें पृथ्‍वी से चांद की दूरी कितनी होगी कम

चंद्रग्रहण का समय

आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू हुआ ये साल का आखिरी चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर अपने पीक पर रहा। आपको बता दें कि इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि करीब 05 घंटे 04 मिनट की रहने वाली है। ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण मीन राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा है।।

भारत में नहीं दिखाई देगा चंद्रग्रहण

कहा जाता है कि चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन भारत में दिखाई न देने के कारण इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं है।

इन नामों से जाना जाएगा यह चंद्रग्रहण

यह चंद्रग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर के इलाकों में दिखाई दे रहा है। इससे पहले 25 मार्च 2024 को चंद्रग्रहण का साया रहा था। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि यह आंशिक चंद्रग्रहण है। नासा के अनुसार, इस आंशिक चंद्रग्रहण को सूपर मून व हारवेस्ट मून के नाम से भी जाना जाएगा।

ये भी पढ़ें...18 साल के इंतजार के बाद 24 जुलाई को भारत में शनि का चंद्रग्रहण

खगोल वैज्ञानिक जानकारी सारिका घारू ( Sarika Gharu ) ने बताया कि पृथ्वी के चारों ओर अंडाकार पथ में परिक्रमा करता पूर्णिमा का चंद्रमा जब पास के बिंदु पर होता है तो चंद्रमा बड़ा और चमकदार ( moon big and bright ) दिखाई देता है और इसे ही सुपरमून कहा जाता है। सारिका के मुताबिक एक दिन पृथ्वी से सबसे दूर होता है इसे अपोजी ( apogee ) कहते हैं, तो एक दिन पास के बिंदु पर आ जाता है इसे पेरिजी कहते हैं। इस समय चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी लगभग 3 लाख 57 हजार 286 किमी होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • effect of lunar eclipse
  • lunar eclipse
  • lunar eclipse news
  • चंद्रग्रहण न्यूज
  • Lunar Eclipse Sutak
  • Lunar Eclipse in India
  • चंद्रग्रहण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि