संसद सिक्योरिटी ब्रेक के किरदार ऑनलाइन मिले; 5 गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी, दिल्ली में एक ही आरोपी के घर ठहरे थे सभी
BP Shrivastava | Dec 14, 2023, 24:00 IST
संसद सिक्योरिटी ब्रेक के किरदार ऑनलाइन मिले; 5 गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी, दिल्ली में एक ही आरोपी के घर ठहरे थे सभी
संसद की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगी है और ऐसा ठीक 22 साल बाद हुआ है। हमला का मास्टरमाइंड और छठा आरोपी ललित झा फिलहाल फरार है। दो आरोपियों क पास बीजेपी सांसद के कार्यालय से जारी हुए थे।
NEW DELHI. संसद की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगी है और ऐसा ठीक 22 साल बाद हुआ है। हमला का मास्टरमाइंड और छठा आरोपी ललित झा फिलहाल फरार है। स्पेशल सेल की टीम ललित की तेजी से पीछा कर रही है। हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों में शामिल सागर शर्मा और डी मनोरंजन के लोकसभा विजिटर गैलरी के एंट्री पास बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय के द्वारा जारी हुए थे। इसे लेकर अब सरकार विपक्ष के निशाने पर है।
दो युवक विजिटर गैलरी से कूदे और पीले रंग का धुआं उड़ाने लगे
संसद में 13 दिसंबर 2023 को दो युवकों ने सेंधमारी की। यह घटना 22 साल पहले (2002) हुए आतंकी हमले की तरह मानी जा रही है। बुधवार को लोकसभा में दो युवक विजिटर गैलरी से कूदे और पीले रंग का धुआं उड़ाने लगे। इसके बाद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दोनों युवकों को पहले सांसदों ने पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया। अभी तक की जांच में संसद सिक्योरिटी ब्रेक के 6 किरदार सामने आए हैं। दो ने सदन के अंदर हंगामा किया, दो ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया।
सभी आरोपी एक घर में ठहरे थे
इसके अलावा दो और लोग प्लानिंग में शामिल थे, इनमें से एक ने सभी को अपने घर में ठहराया था। उसे पुलिस ने पत्नी समेत हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पत्नी इन छह आरोपियों में शामिल नहीं है। एक अभी भी फरार है।
संसद हमले के 6 किरदार
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन सभी की एक-दूसरे से मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। सभी ने मिलकर संसद में हंगामे की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि इन सभी को आतंकी समूह ने भड़काया है या इनकी खुद की प्लानिंग थी।

- 1.ललित शर्मा: इसे हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। यह गुरुग्राम का रहने वाला है। पुलिस को इसकी तलाश है।
- 2. सागर शर्मा : पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सागर शर्मा UP के लखनऊ का रहने वाला है।
- 3. डी मनोरंजन: डी मनोरंजन कर्नाटक के मैसुरु से है।
- 4. नीलम: संसद के बाहर पकड़ी गई नीलम हरियाणा के हिसार की है। 42 साल की है और पेशे से टीचर है, साथ ही सिविल सेवा की पढ़ाई कर रही है।
- 5. अमोल शिंदे: चौथा आरोपी अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है।
- 6. विक्की शर्मा उर्फ विशाल: गुरुग्राम का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन सभी की एक-दूसरे से मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। सभी ने मिलकर संसद में हंगामे की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि इन सभी को आतंकी समूह ने भड़काया है या इनकी खुद की प्लानिंग थी।
संसद हमले में 6 आरोपी, 5 आए पुलिस की गिरफ्त में, मास्टरमाइंड हुआ फरार!
.
.#TheSootr #SansadBhawan #SansadAttack #SANSAD pic.twitter.com/IACZZN73qi
— TheSootr (@TheSootr) December 14, 2023
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari