ChatGPT नहीं कर रहा काम, हजारों यूजर्स हो रहे परेशान
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 10, 2025, 19:16 IST
ChatGPT down
OpenAI का AI चैटबॉट ChatGPT के डाउन होने से दुनिया भर के हजारों यूजर्स परेशान हो रहे हैं। ChatGPT के डाउन होने की रिपोर्टें डाउन डिटेक्टर पर भी लगातार आ रही हैं।
बहुत से यूजर्स OpenAI के ChatGPT का फिलहाल उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत भी की है। अभी chat gptपर सवालों का उत्तर नहीं मिल पा रहा है। इसकी सर्विसेज़ सभी प्लेटफॉर्म्स वेब, एंड्रॉयड और आईओएस सभी पर दिक़्क़त दे रही है। पुरानी चैट्स को भी यूज़र्स एक्सेस करने में असमर्थ हैं। चुनाव परिणामों के बीच कई यूजर्स ChatGPT का उपयोग कर रहे हैं। इस समय इसकी सेवा बाधित होने से लोगों के काम पर काफ़ी असर पड़ रहा है। इस समय ChatGPT उनके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूल साबित हो सकता था।
Down Detector के हिसाब से AI चैटबॉट पर परेशानी आज दोपहर 12 बजे से ही आ रही है। ये बॉट पिछले कई घंटे से ठप्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार 80 फ़ीसदी से ज्यादा यूजर्स को इसका उपयोग करने में परेशानी आ रही है। 14 फ़ीसदी यूजर्स इसके वेब वर्जन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 12 प्रतिशत को इसके ऐप पर ऐक्सेस में परेशानी हो रही है। कंपनी ने अभी तक इस दिक़्क़त के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ये भी पढ़ें: ChatGPT Earning Tips: ChatGPT से फ्री में तैयार होगा आपकी कमाई का जरिया, जानें कैसे
ChatGPT के साथकुछ दिनों पहले भी ऐसी ही परेशानी सामने आई थी।यह उस समय लगभग एक घंटे से ज्यादा बंद रही थी. मई में ही ChatGPT की सर्विस दो बार प्रभावित हो चुकी है।ChatGPT एक्सेस करने पर यूज़र्स को एक एरर मैसेज मिल रहा था। यानी पिछले एक महीने में ही इसकी सर्विस तीसरी बार डाउन हुई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
ChatGPT के अलावा API और Sora आदि AI टूल में भी दिक्कत आ रही है। अगर वेब वर्जन की बात करें तो उसपर चैटबॉट लोड भी नहीं हो रहा है। अगर आप मोबाइल वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप अपने प्रश्नों को चैटबॉक्स में टाइप करने के बाद भेज तो सकते हैं, लेकिन इस पर आपको किसी तरह का कोई रिस्पांस नहीं मिलेगा। इस परेशानी की वजह के बारे में अभी तक कोई पुख़्ता जानकारी नहीं मिल रही है। काम पर हो रहा असर
परेशान हुए यूजर्स
पहले भी हो चुकी सर्विस डाउन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari