तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलाई जाती थी चर्बी, सीएम चंद्रबाबू नायडू का रेड्डी सरकार पर बड़ा आरोप
Sandeep Kumar | Sept 19, 2024, 16:45 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-19T161525.475
दुनिया भर में आस्था के केंद्र तिरुपति मंदिर (Tirupati temple ) को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। इससे देश में हंगामा मचा गया है। चंद्रबाबू ने कहा कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल होता था।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ( Chandrababu Naidu ) के एक बयान ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple ) में बंटने वाले प्रसाद को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। सीएम के इस बयान से चौतरफा बवाल मच गया है। इसके साथ मंदिर प्रबंधन को सवालों के घेरे में खड़ा किया दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व की जगन मोहन रेड्डी सरकार ( Jagan Mohan Reddy Government ) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीडीपी चीफ ने कहा कि पहले की सरकार में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया करती थी। प्रदेश की सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
दरअसल यह मामला उस समय सामने आया जब प्रदेश के सीएम नायडू ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक एनडीए ( NDA ) की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि भगवान वेंकटेश्वर ( Lord Venkateswara ) के प्रसाद को बनाने के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। नायडू ने कहा कि NDA सरकार मंदिर की पवित्रता को बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...जेपी नड्डा की खुली चिट्ठी, खड़गे से पूछा- राहुल गांधी को सही ठहराने की क्या है मजबूरी?
सीएम नायडू के इस आरोप को YSRCP के नेता ने सिरे से खारिज कर दिया। टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी (YV Subba Reddy ) ने नायडू के आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी चीफ राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। चंद्रबाबू ने दिव्य मंदिर तिरुमाला की पवित्रता और सैकड़ों करोड़ हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया है। सुब्बा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर उन्होंने बेहद खराब टिप्पणियां की हैं।
वहीं आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश (IT Minister Nara Lokesh ) ने जगन मोहन रेड्डी प्रशासन पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा कि तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Lord Venkateswara Swamy Temple ) हमारा सबसे पवित्र मंदिर है। मैं यह जानकार स्तब्ध हूं कि जगन मोहन रेड्डी प्रशासन ने तिरुपति प्रसाद में घी के स्थान पर जानवरों की चर्बी (animal fat ) का उपयोग किया जाता था।
लड्डू के प्रसाद में चर्बी मिलाने का दावा
ये खबर भी पढ़िए...जेपी नड्डा की खुली चिट्ठी, खड़गे से पूछा- राहुल गांधी को सही ठहराने की क्या है मजबूरी?
YSRCP ने आरोप को किया खारिज
18-09-2024
తిరుపతి
టీటీడీ మాజీ ఛైర్మన్ భూమన కరుణాకర్రెడ్డి పత్రికా ప్రకటన
కలియుగ దైవం శ్రీ వేంకటేశ్వరస్వామి దివ్యక్షేత్రం తిరుమల ప్రసాదాలపై @ncbn చేసిన ఆరోపణలు అత్యంత దుర్మార్గం. రాజకీయ లబ్ధికోసం, రాజకీయ స్వార్థకోసం భగవంతుడ్ని వాడుకుంటే.. అలాంటి ఆరోపణలు చేసినవాడ్ని భగవంతుడు…
— YSR Congress Party (@YSRCParty) September 18, 2024
मंत्री ने साधा पूर्व सरकार पर निशाना
The lord venkateswara swamy temple at Tirumala is our most sacred temple. I am shocked to learn that the @ysjagan administration used animal fat instead of ghee in the tirupati Prasadam. Shame on @ysjagan and the @ysrcparty government that couldn’t respect the religious… pic.twitter.com/UDFC2WsoLP
— Lokesh Nara (@naralokesh) September 18, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman