मूड खराब है तो ऑफिस नहीं बुलाएगी ये कंपनी, कर्मचारियों को दे रही अनहैप्पी लीव

Rahul Garhwal | Published:
Share
China retail tycoon Pang Dong Lai Company is giving unhappy leave to employees
China retail tycoon Pang Dong Lai Company is giving unhappy leave to employees

आप कितने भी परेशान क्यों न हों, ऑफिस तो आपको जाना ही पड़ता है। चीन की एक कंपनी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती। कंपनी का मानना है कि अगर कर्मचारी का मूड खराब है तो उसे ऑफिस नहीं बुलाया जाएगा। उसे अनहैप्पी लीव दी जाएगी।

Unhappy Leave To Employees


इंटरनेशनल डेस्क. आप अपनी जिंदगी में कितनी भी परेशानियों से क्यों न जूझ रहे हों, ऑफिस तो आपको जाना ही पड़ेगा। मन हो या न हो, काम तो करना ही पड़ेगा। चीन की एक कंपनी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती। ये कंपनी अपने कर्मचारियों को अनहैप्पी लीव दे रही है। अगर कर्मचारी का मूड खराब है तो वो छुट्टी ले सकता है।

मूड खराब है तो मिलेगी 10 दिन की छुट्टी

चीन की एक रिटेल टाइकून पैंग डोंग लाई कंपनी ने अनहैप्पी लीव की शुरुआत की है। चाइना सुपर मार्केट वीक के दौरान पैंग डोंग लाई कंपनी के फाउंडर यू डोंगलाई ने ऐलान किया कि कर्मचारी मूड ठीक नहीं होने के नाम पर 10 दिन की छुट्टी ले सकेंगे। कर्मचारियों को बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस हासिल करने में मदद के लिए अनहैप्पी लीव की शुरुआत की गई है।

'अगर कर्मचारी खुश नहीं हैं तो काम पर न आएं'

फाउंडर यू डोंगलाई ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर स्टाफ मेंबर को फ्रीडम मिले। हर किसी का ऐसा समय आता है, जब वे खुश नहीं होते हैं। इसलिए यदि आप खुश नहीं हैं, तो काम पर न आएं। यू डोंगलाई चाहते हैं कि कर्मचारी अपने आराम का समय फ्रीली तय करें और उन सभी को काम के बाहर पर्याप्त आराम मिले। कंपनी मैनेजमेंट अनहैप्पी लीव से इनकार नहीं कर सकता।

अनहैप्पी लीव के आइडिया को सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट

अनहैप्पी लीव के आइडिया को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिला है। एक यूजर ने कहा कि इतने अच्छे बॉस और इस कंपनी के कल्चर को देशभर में प्रचारित किया जाना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने कहा कि मैं इस कंपनी में स्विच करना चाहता हूं, मुझे लगता है कि मुझे वहां खुशी और सम्मान मिलेगा।

65 प्रतिशत कर्मचारी थके और दुखी

चीन में ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों पर 2021 में एक सर्वे हुआ था। इसके मुताबिक 65 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी ऑफिस में खुद को थका हुआ और दुखी महसूस करते हैं। यू डोंगलाई ने 2023 में एक भाषण में लंबे समय तक काम करने की वकालत करने वाले चीनी मालिकों की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों से ओवरटाइम काम कराना अनैतिक है और अन्य लोगों के विकास के अवसरों का हनन है।

ये खबर भी पढ़िए..

छिंदवाड़ा की गेमर पायल धारे PM से मिली, कभी देखी है उसकी प्रोफाइल, फॉलोअर देखकर निकलेगा- OMG

यू डोंगलाई की सोच अलग

यू की रोजगार नीतियां निर्धारित करती हैं कि कर्मचारी दिन में सिर्फ 7 घंटे काम करें। वीकेंड में छुट्टी लें। हर साल 30 से 40 दिनों की छुट्टी दी जाए और लूनर न्यू ईयर के दौरान 5 दिन की छुट्टी भी उन्हें मिलनी चाहिए। यू का कहना है कि वे बड़ा नहीं बनना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनके कर्मचारी स्वस्थ और आरामदायक जीवन जिएं, इसलिए उनकी कंपनी ऐसी नीतियों पर काम करेगी।

Pang Dong Lai Company of China | Pang Dong Lai Company Unhappy Leave | चीन की पैंग डोंग लाई कंपनी | पैंग डोंग लाई कंपनी अनहैप्पी लीव

Tags:
  • unhappy leave
  • Unhappy leave to employees
  • Pang Dong Lai Company of China
  • Pang Dong Lai Company Unhappy Leave
  • अनहैप्पी लीव
  • कर्मचारियों को अनहैप्पी लीव
  • चीन की पैंग डोंग लाई कंपनी
  • पैंग डोंग लाई कंपनी अनहैप्पी लीव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर