कर्नाटक हाईकोर्ट के जज ने बेंगलुरु के एक हिस्से को पाकिस्तान बताया, भड़के CJI चंद्रचूड़, जजों को दे डाली ये नसीहत
Raj Singh | Sept 26, 2024, 10:05 IST
the sootr
कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने जजों को सावधानी से टिप्पणी करने की हिदायत भी दी है। विवाद बढ़ता देख विवादित बयान देने वाले जज ने माफी मांग ली है।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के एक जज की विवादित टिप्पणी के मामले की सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने जजों को सख्त निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि वो किसी भी समुदाय पर टिप्पणी नहीं कर सकते, ऐसा करने से बचें।
बता दें कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की विवादित टिप्पणी के मामले की सुनवाई कर रही थी। इसमें जज ने बेंगलुरु के एक हिस्से को मिनी पाकिस्तान बताया था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद जस्टिस श्रीशनंदा ने माफी मांग ली थी।
कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस वी श्रीशनंदा के इस कमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले की सुनवाई शुरू की। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने बिना परमिशन के कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी थी। इस मामले पर CJI ने कहा कि कोर्ट की प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता लाने के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा प्रकाश में लाने की जरूरत है। कोर्ट में जो कुछ भी होता है उसे दबाना नहीं चाहिए। सब कुछ बंद कर देना नहीं है। इसके बाद जस्टिस श्रीशनंदा ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली। CJI की बेंच ने माफी मंजूर करते हुए केस बंद कर दिया है।
ये भी खबर पढ़िए... एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, कोरोना के बाद किया आर्थिक सुधार, जापान और रूस को छोड़ा पीछे
शीर्ष अदालत ने जजों को यह भी सलाह दी। कोर्ट ने कहा कि लापरवाह टिप्पणियां किसी व्यक्ति के पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, खासकर तब जब वे किसी लिंग या समुदाय पर की जाती हैं। सुनवाई के दौरान जजों को ऐसी टिप्पणियां करने से बचना चाहिए, जो किसी समुदाय के खिलाफ हों या उसे नुकसान पहुंचाएं।
जज के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि हम इस केस को बंद कर रहे हैं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक युग के दौर में जजों और वकीलों को उचित टिप्पणी करनी चाहिए और अपने व्यवहार को इस युग के हिसाब से ढालना चाहिए।
बता दें कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की विवादित टिप्पणी के मामले की सुनवाई कर रही थी। इसमें जज ने बेंगलुरु के एक हिस्से को मिनी पाकिस्तान बताया था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद जस्टिस श्रीशनंदा ने माफी मांग ली थी।
माफी मंजूर करते हुए केस बंद
ये भी खबर पढ़िए... एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, कोरोना के बाद किया आर्थिक सुधार, जापान और रूस को छोड़ा पीछे
जजों को सुप्रीम कोर्ट से सलाह
जज के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि हम इस केस को बंद कर रहे हैं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक युग के दौर में जजों और वकीलों को उचित टिप्पणी करनी चाहिए और अपने व्यवहार को इस युग के हिसाब से ढालना चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman