22 लाख दीयों से जगमग हुए गंगा घाट, आतिशबाजी और लाइट शो ने मोहा मन, तस्वीरों में देखें काशी की भव्य देव दीपावली

Vikram Jain | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
22 लाख दीयों से जगमग हुए गंगा घाट, आतिशबाजी और लाइट शो ने मोहा मन, तस्वीरों में देखें काशी की भव्य देव दीपावली
22 लाख दीयों से जगमग हुए गंगा घाट, आतिशबाजी और लाइट शो ने मोहा मन, तस्वीरों में देखें काशी की भव्य देव दीपावली

देव दीपावली पर काशी 22 लाख दीपों से जगमग हो गए। सीएम योगी ने नमो घाट पर दीया जलाकर देव दीपावली का उद्घाटन किया।

VARANASI. देव दीपावली पर भगवान शिव की नगरी वाराणसी रोशनी से जगमग हो उठी। काशी के 85 घाट 22 लाख दीयों से रोशन हो उठे। घाटों पर नजारा ऐसा था मानो आकाशगंगा के सितारे धरती पर उतर आए हों। वाराणसी में जैसे-जैसे शाम हुई शहर जगमग होते रहा और भव्य नजर दिखने लगा। देव दीपावली मनाने के लिए दोपहर से ही लोग घाटों पर जमा होने लगे थे। देव दीपावली को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे थे। सीएम योगी ने नमो घाट पर दीया जलाकर विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का उद्घाटन किया। वाराणसी की देव दीपावली देखने के लिए कई देशों के राजदूत और विदेशी डेलीगेट्स बनारस पहुंचे थे।

Get in Touch - 2023-11-27T230334.450.png
Get in Touch - 2023-11-27T230334.450.png


वाराणसी में देव दीपावली की धूम

देव दीपावली पर उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग 22 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। यहां घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर दीप जलाए गए। देव दीपावली पर घाटों पर दीयों से अलौकिक छटा बिखर गई हैं। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान काशी के घाटों की श्रृंखला अलग-अलग रंग बिखेरती दिखी। इस दौरान लेज़र शो और गंगा पार रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो ने देशी और विदेशी सैलानियों का मन मोह लिया।

Get in Touch - 2023-11-27T230210.771.png
Get in Touch - 2023-11-27T230210.771.png


Get in Touch - 2023-11-27T230942.976.png
Get in Touch - 2023-11-27T230942.976.png


रोशनी से सराबोर रहा दशास्वमेध घाट

दशाश्वमेध घाट की महाआरती में धर्म व अध्यात्म के साथ राष्ट्रीयता की भव्यता देखने को मिली। दशाश्वमेध घाट की महाआरती रामलला को समर्पित रही। भक्तों को यहां रामलला व राम मंदिर की झलक देखने को मिली। साथ ही अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारत के अमर वीर योद्धाओं को 'भगीरथ शौर्य सम्मान' से सम्मानित भी किया गया। 21 अर्चक व 51 देव कन्याएं ऋधि सिद्धि के रूप में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा और आरती की।

Get in Touch - 2023-11-27T230545.042.png
Get in Touch - 2023-11-27T230545.042.png


Get in Touch - 2023-11-27T231103.043.png
Get in Touch - 2023-11-27T231103.043.png


देव दीपावली पर लोगों में दिखा खासा उत्साह

प्राचीन शिव धाम मंदिर दरेखू बाणासुर मंदिर नरउर, मोहनसराय तालाब, भगवती माता मंदिर अखरी पर लोगों ने दीपदान किया। देव दीपावली पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों व मंदिरों को दीयों से आकर्षक और मनमोहक तरीके से सजाया। शूलटंकेश्वर घाट पर बीना पब्लिक स्कूल लठिया के छात्र-छात्राओं ने दीपदान किया। दीपदान के बाद मां गंगा की भव्य आरती की। देव दीपावली के कार्यक्रम को देखने के लिए विदेशी पर्यटकों की भी भीड़ रही और इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इस अवसर पर वाराणसी के घाटों पर आतिशबाजी की गई और राजघाट पर देव दीपावली समारोह मनाया गया।

Get in Touch - 2023-11-27T230128.781.png
Get in Touch - 2023-11-27T230128.781.png


सीएम योगी ने जलाया पहला दीप

विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट से किया। यहां मुख्यमंत्री 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहला दीप जलाया। इसके बाद बाकी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू हुआ। इसके बाद मेहमानों के साथ सीएम योगी क्रूज पर सवार होकर जमगम घाटों के अद्भुत छटा को निहारने के लिए निकले। करीब सवा छह बजे सीएम का क्रूज दशाश्वमेध घाट के सामने पहुंचा और मनमोहक गंगा आरती के साक्षी बने। आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देव दीपावली का यह कार्यक्रम आज ना केवल भारत अपितु पूरे विश्व के लिए एक बेहतरीन उत्सव बन गया है।

Tags:
  • Varanasi News
  • वाराणसी न्यूज
  • Kashi's grand Dev Diwali
  • 22 lakh lamps lit in Kashi
  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Green Aerial Fire Crackers Show
  • काशी की भव्य देव दीपावली
  • काशी में 22 लाख दीप जलाए गए
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा