CWC Meeting : राहुल गांधी बनेंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष , दिल्ली - हरियाणा में AAP से गठबंधन तोड़ेगी कांग्रेस!

Aparajita Priyadarshini | Jun 08, 2024, 17:16 IST
Share
dgrtg
dgrtg

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, डीके शिवकुमार और रेवंत रेड्डी सहित कई लोग शामिल हुए।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC ) की मीटिंग शनिवार को दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे चली। इसमें दो बड़ी मांग रखी गई। पहला- राहुल गांधी विपक्ष के नेता की कुर्सी संभाले। दूसरा- दिल्ली और हरियाणा में आम आदमी पार्टी ( AAP ) के साथ गठबंधन तोड़ा जाए।राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए पार्टी सांसदों ने एक प्रस्ताव भी पारित किया। इस पर राहुल ने कहा- मुझे सोचने का वक्त दीजिए। यह पद पिछले 10 साल से खाली है। अब शाम 5.30 बजे कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

ये भी पढ़ें...

HPCL में 247 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी ढाई लाख से ज्यादा

विपक्ष का नेता किसे कहते हैं


नेता विपक्ष एक संसद सदस्य होता है जो विपक्ष का प्रभारी होता है और सरकार बनाने वाली पार्टी के बाद सबसे अधिक सीटों वाली सबसे बड़ी पार्टी या पार्टियों के गठबंधन का संसदीय अध्यक्ष होता है। इस पद के लिए सांसद का चयन उस पार्टी के सदस्यों की ओर से किया जाता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान


पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में कहा- जहां-जहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां-वहां पार्टी की सीटें बढ़ी हैं। खड़गे ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के हर एक नेता और कार्यकर्ता को बधाई दी। CWC की मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए। बैठक में लोकसभा में जीती और हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई।

ये वीडियो भी देखें...

https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo

राहुल गांधी बनेंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • राहुल गांधी बनेंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
  • CWC की मीटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा