जातिगत जनगणना पर RSS के बाद जयराम का हमला, कहा - पीएम मोदी कांग्रेस की गारंटी करेंगे हाईजैक
Deeksha Nandini Mehra | Sept 03, 2024, 15:01 IST
jairam ramesh statement
जातिगत जनगणना को लेकर देश में बवाल जारी है। RSS के जातिगत जनगणना को समर्थन करने पर कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए पांच सवाल पूछे हैं।
Congress on Caste Census: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने हाल ही में जातिगत जनगणना के समर्थन में बयान दिया है, लेकिन इसे राजनीतिक लाभ के लिए नहीं करवाने की सलाह दी है। आरएसएस की इस टिप्पणी के अगले दिन, कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या संघ की हरी झंडी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कांग्रेस की एक और गारंटी को हाइजैक कर जाति जनगणना (Caste Census) कराएंगे। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार और संघ दोनों को घेरते हुए कुल पांच सवाल किए हैं।
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने केरल के पलकक्ड में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संघ को जातिगत जनगणना पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके आंकड़े लोगों के कल्याण के लिए उपयोग होने चाहिए, न कि चुनावी फायदे के लिए। इस बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है और सवाल किया है कि क्या आरएसएस के पास जातिगत जनगणना पर विशेषाधिकार है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आरएसएस से सवाल पूछते हुए कहा कि संघ को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वह जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं या इसके खिलाफ।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि संघ परिवार संविधान के बजाय मनुस्मृति के पक्ष में है और पूछा कि क्या उन्हें दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और गरीब-वंचित समाज की भागीदारी की चिंता नहीं है।
क्या RSS के पास जातिगत जनगणना पर विशेषाधिकार है
कांग्रेस के पांच सवाल
- क्या आरएसएस के पास जातिगत जनगणना पर विशेषाधिकार है?
- जाति जनगणना के लिए इजाजत देने वाला आरएसएस कौन है?
- जब आरएसएस कहता है कि जातिगत जनगणना का दुरुपयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं होना चाहिए, तो इसका क्या मतलब है?
- आरएसएस ने दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा को हटाने की संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता पर चुप्पी क्यों साध रखी है?
- अब जब आरएसएस ने हरी झंडी दिखा दी है, तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की गारंटी को हाईजैक कर जातिगत जनगणना कराएंगे?
दलित-आदिवासियों की भागीदारी की चिंता नहीं - खड़गे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By