लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 'गरीब' कांग्रेस ने खर्च किए 585 करोड़ रुपए, नेताओं ने की 105 करोड़ की हवाई यात्रा
Sourabh Bhatnagar | Oct 08, 2024, 15:01 IST
Sourabh - 2024-10-08T144258.761
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नकदी की कमी का दावा करने वाली कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को बताया कि उसने लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर लगभग 585 करोड़ रुपए खर्च किए।
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नकदी की कमी का दावा करने वाली कांग्रेस ( Congress ) ने चुनाव आयोग को बताया कि उसने लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर लगभग 585 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 70 प्रतिशत खर्च मीडिया अभियानों और विज्ञापनों पर किया गया है।
कांग्रेस ने अपनी चुनाव व्यय रिपोर्ट में बताया कि लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम विधानसभा चुनावों में उसने विज्ञापनों और मीडिया प्रचार अभियानों पर 410 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके अलावा, सोशल मीडिया, ऐप और डिजिटल प्रचार अभियानों पर लगभग 46 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
ये भी पढ़ें...राहुल गांधी ने दलित के घर बनाया खाना, परिवार ने कहा- हमने कभी कांग्रेस को नहीं दिया वोट
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की हवाई यात्राओं पर 105 करोड़ रुपए खर्च किए, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस ने राहुल गांधी और कुछ अन्य सहित अपने प्रमुख लोकसभा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए 11.20 करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान भी किया।
कांग्रेस ने पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और अन्य प्रचार सामग्री की छपाई पर 68.62 करोड़ रुपये खर्च किए। चुनाव की घोषणा के समय पार्टी के पास 170 करोड़ रुपए थे, और चुनाव के दौरान उसे विभिन्न स्रोतों से 539.37 करोड़ रुपए की प्राप्तियां हुईं।
ये भी पढ़ें...जम्मू कश्मीर : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाषण देते तबीयत बिगड़ी, पकड़कर ले गए पार्टी नेता
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पैसों की कमी का जिक्र किया था, क्योंकि आयकर विभाग ने पार्टी के कुछ बैंक खातों पर विवाद के चलते रोक लगा दी थी। हालांकि, मामला अदालत में पहुंचने के बाद खातों पर से रोक हटा दी गई, जिससे पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया।
मीडिया प्रचार पर भारी खर्च
ये भी पढ़ें...राहुल गांधी ने दलित के घर बनाया खाना, परिवार ने कहा- हमने कभी कांग्रेस को नहीं दिया वोट
स्टार प्रचारकों की हवाई यात्रा पर 105 करोड़ खर्च
प्रचार सामग्री पर करोड़ों खर्च
ये भी पढ़ें...जम्मू कश्मीर : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाषण देते तबीयत बिगड़ी, पकड़कर ले गए पार्टी नेता
धन की कमी और खातों पर लगी रोक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman