भारत मंडपम से भी बड़ा कन्वेंशन सेंटर, पहला फेज तैयार, पीएम मोदी बर्थडे पर कर सकते हैं लॉन्च

Chandresh Sharma | Sept 12, 2023, 24:00 IST
Share
भारत मंडपम से भी बड़ा कन्वेंशन सेंटर, पहला फेज तैयार, पीएम मोदी बर्थडे पर कर सकते हैं लॉन्च
भारत मंडपम से भी बड़ा कन्वेंशन सेंटर, पहला फेज तैयार, पीएम मोदी बर्थडे पर कर सकते हैं लॉन्च

जी-20 के दौरान नई दिल्ली के प्रगति मैदान का भारत मंडपम दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं इस समिट के ठीक बाद भारत मंडपम से भी बड़ा इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर बनकर तैयार हो चुका है।

NEW DELHI. जी-20 के दौरान नई दिल्ली के प्रगति मैदान का भारत मंडपम दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं इस समिट के ठीक बाद भारत मंडपम से भी बड़ा इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। यह नई दिल्ली के द्वारका में स्थित है। अपने जन्मदिन यानि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन भी कर सकते हैं। अक्टूबर से इस कन्वेंशन सेंटर में आयोजन के लिए आवेदन लेना भी शुरु हो चुका है। अभी इसका पहला फेज तैयार हुआ है। इसकी लागत 25 हजार 7 सौ 3 करोड़ रुपए बताई गई है।

बड़े आयोजन हो सकेंगे

इस कन्वेंशन सेंटर में ऑफिस स्पेस, होटल रूम, रिटेल स्पेस के अलावा एग्जीबिशन हॉल भी है। इसे प्रगति मैदान का विकल्प माना जा रहा है कि जिसमें वृहद आयोजन किए जा सकेंगे। आईजीआई एयरपोर्ट से इसकी दूरी महज 10 किलोमीटर है, यह दो फेज में तैयार किया जा रहा है। जिसका पहला फेज तैयार है, पहले फेज में मेगा कन्वेंशन सेंटर, दो एग्जिबिशन हॉल और 3 हजार वाहनों की पार्किंग बनकर तैयार है। जानकारी के मुताबिक यह देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा।

6000 लोगों के बैठने की होगी क्षमता

इस कन्वेंशन सेंटर में 6000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। दो ग्रेंड बॉलरूम भी होंगे जहां 2400 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इनके अलावा 13 अन्य मझौले और बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल भी मौजूद हैं। दो एग्जीबिशन हॉल 54000 वर्ग मीटर में बने हैं। इनमें 1800 एग्जीबिशन बूथ लगाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि लॉन्चिंग के साथ ही इसका नाम इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से बदलकर कुछ और रखा जा सकता है। संभवतः इंडिया शब्द हटाकर भारत जोड़ दिया जाए।

3 लाख वर्ग मीटर इनडोर एरिया

इस कन्वेंशन सेंटर के फेज 2 में भी काफी कुछ डेवलप होगा। फेज 2 में 3 एग्जीबिशन हॉल के साथ-साथ एक एरेना भी शामिल है। दोनों फेज तैयार होने के बाद इस कन्वेंशन सेंटर का कुल इंडोर एरिया 3 लाख वर्ग मीटर होगा। पूरा होने के बाद यह काफी भव्य नजर आएगा। जानकारी के मुताबिक 1 किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 3500 गेस्ट रूम उपलब्ध कराए जाएंगे। शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और ऑफिस की भी सुविधा दी जाएगी। यह ऑर्गनाइजर्स, प्रदर्शनी और खरीदारी के लिए उपयुक्त जगह होगी।

Tags:
  • Name will change with launching
  • first phase of IICC ready
  • PM can launch on birthday
  • लॉन्चिंग के साथ बदलेगा नाम
  • IICC का पहला फेज तैयार
  • बर्थडे पर PM कर सकते हैं लॉन्च
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा