देश में कोरोना के एक्टिव मामले हुए ६ हजार के पार, जानें किस राज्य में कितनी मौतें हुईं

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 08, 2025, 15:06 IST
Share
Corona cases
Corona cases

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर ६१३३ हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6 मौतें दर्ज की गई हैं। मध्य प्रदेश में इस समय ३९ एक्टिव केस हैं।

कोविड-19 (Covid) एक बार फिर देश में धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6133 हो गई है। मध्य प्रदेश में भी कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एमपी में ऐक्टिव केस इस समय 39 हैं।

24 घंटे में 6 मौतें, जनवरी से अब तक 65

आई 24 घंटे में 4 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। इनमें पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और केरल से एक-एक मौत शामिल है। जनवरी 2025 से लेकर अब तक 65 लोगों की जान इस वायरस के चलते जा चुकी हैं।

किन राज्यों में हुईं मौतें

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)

इंदौर में एक 45 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। वो 9 महीने की गर्भवती थी। ऑपरेशन के बाद उसको इंट्रापार्टम दौरे आने लगे, जिसके बाद उसकी जान चली गई। महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई थे। कोरोना के मध्य प्रदेश में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। प्रदेश में जनवरी से अभी तक 2 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में 686 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं और अब तक इस साल 7 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवा की सतत निगरानी कर रही है।

महाराष्ट्र (Maharashtra)

महाराष्ट्र में शुरू से ही कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहाँ 63 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है जो हाईपरटेंशन, स्ट्रोक, डायबिटीज, हाइपोथायरायडिज्म आदि बीमारियों से पीड़ित था। राज्य में इस समय 595 एक्टिव केस हैं और अभी तक 18 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:

MP में कोरोना केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, ग्वालियर में 3 डॉक्टर आए पॉजिटिव

केरल (Kerala)

केरल में एडवांस लंग कैंसर (स्टेज 4 म्यूसिनस एडेनोकार्सिनोमा) से जूझ रहे 59 वर्षीय पुरुष की मृत्यु दर्ज की गई है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस समय राज्य में 1950 लोग संक्रमित हैं। जनवरी से अभी तक पंद्रह जान जा चुकी हैं।

तमिलनाडु (Tamil Nadu)

तमिलनाडु में 79 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना ने अपना शिकार बनाया। हालाँकि, वह मधुमेह, कोविड निमोनिया आदि से पीड़ित था। राज्य में कुल संक्रमित 194 हैं और 6 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

कोरोना वायरस के लक्षण (Symptoms of Corona Virus)

  • गले में खराश
  • हल्की खांसी
  • थकान
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • मतली, सिरदर्द, भूख न लगना
  • नाक बंद होना
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं अगर इनमें से कोई लक्षण नजर आए, तो टोल फ्री नंबर 1075 पर संपर्क करें।ये भी पढ़ें:
  • हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल

    किनके लिए टेस्टिंग जरुरी

  • जो हाल ही में किसी प्रभावित देश की यात्रा से लौटे हों।
  • जो किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए हों।
  • जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दें।

बचाव के उपाय

  • टीकाकरण और बूस्टर शॉट्स लगवाएं
  • मास्क पहनें, खासकर बंद या भीड़ वाली जगहों पर
  • हाथों की स्वच्छता बनाए रखें (साबुन और सैनिटाइज़र का उपयोग करें)
  • लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराएं
  • स्थानीय स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करें
देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा धीरे-धीरे सिर उठा रहा है। हालांकि अभी स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। राज्यों में बढ़ती मौतें और एक्टिव केस इस बात की चेतावनी हैं कि हम किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत सकते। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस का पालन करें और भीड़भाड़ से दूर रहें।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



Tags:
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश
  • Covid
  • एक्टिव केस
  • मास्क
  • टेस्टिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा