MP में कोरोना केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, ग्वालियर में 3 डॉक्टर आए पॉजिटिव

Rohit Sahu | Jun 07, 2025, 10:31 IST
Share
covid case mp
covid case mp

ग्वालियर में तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले, भोपाल में भी नौ मामलों की पुष्टि हुई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के पीएस संदीप यादव ने शुक्रवार को सांस संबंधी बीमारियां बढ़ने के चलते सभी जिला कलेक्टर, डीन मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।

एमपी में 50 से ज्यादा हुए केस

मध्यप्रदेश में कोरोना की एंट्री साउथ इंडिया से हुई है, पहला केस 23 मई को सामने आया था। इसके बाद से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अधिकांश शुरुआती मामलों में मरीजों की केरल और बेंगलुरु की ट्रैवल हिस्ट्री पाई गई है। अब तक के 50 मामलों में से लगभग 40% मरीज अन्य राज्यों से लौटे थे या बाहर से आए संक्रमित के संपर्क में आए थे।

ग्वालियर में 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

ग्वालियर तीन डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया गया कि 1 मई को एक डेंगू मरीज की मौत हुई थी, जिनका इलाज करने वाले डॉक्टर अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे संभावित क्लस्टर ट्रांसमिशन मानते हुए सैंपलिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। ग्वालियर शहर में अब तक पांच एक्टिव कोविड मरीज मिल चुके हैं, जिनमें एक युवती दिल्ली से लौटने के बाद संक्रमित पाई गई।

भोपाल में नौ मामले, चार एक्टिव केस

भोपाल में भी कोविड-19 की वापसी दर्ज की गई है। 1 अप्रैल से 5 जून तक कुल 9 केस सामने आए हैं, जिनमें से 5 ठीक हो चुके हैं और 4 अभी एक्टिव केस हैं। इनमें से एक मरीज अन्य बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है जबकि बाकी तीन स्पर्शोन्मुख यानी बिना लक्षण के हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को किया अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों वाले मरीजों की 5 प्रतिशत सैंपलिंग अनिवार्य की है। साथ ही होल जीनोमिक सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश भी दिए हैं। पीएस संदीप यादव ने सभी जिला कलेक्टरों, मेडिकल कॉलेज डीन और सीएमएचओ को इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयारियों की समीक्षा के लिए कहा है।

ऑक्सीजन, दवाएं और पीपीई किट्स की कमी न हो

स्वास्थ्य संस्थानों को कहा गया है कि वे ऑक्सीजन प्लांट, ICU-बेड्स, दवाएं, PPE किट्स जैसी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मॉक ड्रिल्स भी कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी इमरजेंसी में समय रहते कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें...हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल

देश में तेजी से फैल रहा कोरोना

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, पिछले 20 दिनों में केसों की संख्या में 58 गुना की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में देशभर में 5364 एक्टिव केस हैं, जो 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गए हैं। बीते 24 घंटे में 500 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें केरल में सबसे ज्यादा 1679 मामले हैं। देश में कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश मौतें हाल के दिनों में हुई हैं।

यह भी पढ़ें...MP में कोरोना: 50 संक्रमित आए सामने, विदेशों से आए मरीजों से फैला संक्रमण

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

एमपी कोविड का असर | मध्यप्रदेश कोरोना | covid cases | Madhya pradesh covid case | covid case in india | Bhopal

Tags:
  • Bhopal
  • कोरोना केस
  • एमपी कोविड का असर
  • मध्यप्रदेश कोरोना
  • covid cases
  • covid case in india
  • Madhya pradesh covid case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच