4 साल से छोटे बच्चों के लिए खतरे की घंटी! इन कफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 26, 2025, 08:54 IST
Cough syrup for kids under 4 banned in India
भारत ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर बैन लगाया। सरकार का कहना है कि इन दवाओं की सुरक्षा और प्रभावशीलता को लेकर पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
भारत सरकार ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ कॉम्बिनेशन खांसी की दवाओं के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर 15 अप्रैल 2025 से रोक लगा दी है। प्रतिबंधित कफ सिरप में मुख्य रूप से क्लोरफेनिरामाइन मेलेट (Chlorpheniramine Maleate) और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड (Phenylephrine Hydrochloride) शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन दवाओं की सुरक्षा और प्रभावशीलता को लेकर पर्याप्त सबूत नहीं हैं। प्रतिबंधित दवाओं की सूची में भारत में बड़े स्तर पर उपयोग की जाने वाली सिरप शामिल हैं:
एस्कोरिल फ्लू ड्रॉप्स (Ascoril Flu Drops)
एलेक्स सिरप (Alex Syrup)
टी-मिनिक (T-Minic)
मैक्सट्रा (Maxtra) दिल्ली हाई कोर्ट ने 24 अप्रैल को सरकार द्वारा बच्चों के लिए सिरप बंद करने के फैसले को सही ठहराया, लेकिन कोर्ट ने यह भी कहा है कि जो दवाएं 15 अप्रैल से पहले बनी हैं उन पर यह बैन लागू नहीं होगा। हालांकि, कंपनियों को अखबारों और मेडिकल एडवाइजरी के जरिए यह चेतावनी देनी होगी कि इन दवाइयों को किसी भी हालत में चार से कम उम्र के बच्चों को न दें। ये भी पढ़ें: अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा फार्मासिस्ट्स की उलझन और
कई फार्मासिस्ट्स ने सवाल उठाए हैं कि पहले से उपलब्ध स्टॉक का क्या किया जाए? क्या उन्हें बेचा जा सकता है या कंपनियों को वापस भेजा जाएगा? इस पर अभी तक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की तरफ से स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। बच्चों की दवाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रतिबंध आवश्यक था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन दवाओं से बच्चों में साइड इफेक्ट्स, एलर्जी, और सांस लेने की समस्याएं देखी गई हैं। thesootr links
कौन-कौन सी दवाएं हुईं प्रभावित?
एस्कोरिल फ्लू ड्रॉप्स (Ascoril Flu Drops)
एलेक्स सिरप (Alex Syrup)
टी-मिनिक (T-Minic)
मैक्सट्रा (Maxtra)
15 अप्रैल से पहले बना स्टॉक बचेगा
फार्मासिस्ट्स की उलझन और DCGI से सवाल
क्यों जरूरी था यह कदम
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava