अहमदाबाद में आज होने जा रही क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत, विश्वविजेता बनने 10 टीमें होंगी आमने-सामने
Chandresh Sharma | Oct 05, 2023, 24:00 IST
अहमदाबाद में आज होने जा रही क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत, विश्वविजेता बनने 10 टीमें होंगी आमने-सामने
वनडे क्रिकेट के वर्ल्ड कप का आज से आगाज होने जा रहा है। पहला मैच वर्ल्डकप विनर इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
AHMEDABAD. वनडे क्रिकेट के वर्ल्ड कप का आज से आगाज होने जा रहा है। पहला मैच वर्ल्डकप विनर इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस बार वर्ल्डकप राउंड रॉबिन स्टेज के तहत कराया जाएगा। 3 मुकाबले ही नॉकआउट रखे गए हैं। यानि इस बार क्वार्टर फाइनल मैच नहीं खेले जाने हैं। वर्ल्ड कप का फाइन 19 नवंबर को खेला जाएगा। कुल 48 मैचों में से केवल दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच नॉक आउट रहेगा।
इस बार भी 10 टीमों के बीच मुकाबला
वर्ल्डकप में इस बार भी 10 टीमें ही हिस्सा ले रही हैं। वर्ल्डकप मेजबान टीम इंडिया के अलावा वर्ल्डकप विनर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें मुकाबले में शामिल हैं। श्रीलंका और नीदरलैंड ने क्वालिफिकेशन में अंतिम 10 में जगह बनाई वहीं वेस्टइंडीज के हाथ असफलता लगी थी। राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत प्रत्येक टीम कुल 9 मैच खेलेगी। इसके बाद अंक तालिका में सबसे ऊपर रहने वाली 4 टीमें सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी।
इन शहरों में खेले जाएंगे मैच
वर्ल्डकप में देश के 10 शहरों में सभी 48 मुकाबले खेले जाएंगे। हैदराबाद में मात्र 3 मैच खेले जाने हैं जबकि बाकी के 9 शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, धर्मशाला, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू और कोलकाता में 5-5 मैच होंगे। हैदराबाद, तिरुअनंतपुरम और गुवाहाटी को वॉर्मअप मैचों के वेन्यू के तौर पर रखा गया है।
भारत-पाकिस्तान के लिए अलग-अलग जगह सेमीफाइनल
पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को कोलकाता में होना है, यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मुकाबला मुंबई में खेलेगी जबकि पाकिस्तान यदि सेमीफाइनल तक पहुंचती है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता में खेलेगी। यदि सेमीफाइनल भारत-पाक टीम के बीच ही हुआ तो यह कोलकाता में ही होगा।
सेमीफाइनल में अगर किसी कारण से रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो सका तो लीग राउंड के दौरान अंक तालिका में बेहतर करने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, अगर बारिश या किसी और कारण से फाइनल मुकाबला भी अगर रिजर्व डे पर पूरा नहीं हो सका तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता माना जाएगा और विजेता की ट्रॉफी साझा की जाएगी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari