पहले पेट फाड़ा फिर गर्भवती को मार दी गोली, भ्रूण नाल के सहारे बाहर लटकता रहा, 20 बच्चों को जिंदा जलाया
Pratibha Rana | Oct 13, 2023, 24:00 IST
पहले पेट फाड़ा फिर गर्भवती को मार दी गोली, भ्रूण नाल के सहारे बाहर लटकता रहा, 20 बच्चों को जिंदा जलाया
इजरायल पर हमास के आतंकियों के हमले के बाद जो जानकारी सामने आई है, वह हर किसी की रूह कंपा देगी। आतंकियों अत्याचारों को सुनकर आंखें भर जाएंगी।
TEL AVIV. इजरायल पर हमास के आतंकियों के हमले के बाद जो जानकारी सामने आई है, वह हर किसी की रूह कंपा देगी। आतंकियों अत्याचारों को सुनकर आंखें भर जाएंगी। हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान यह नहीं देखा कि सामने कोई बच्चा है, बूढ़ा है, दिव्यांग है, महिला है या कोई पुरुष। उसके लिए हर एक इंसान सिर्फ इजरायली और यहूदी था, जिसकी हत्या करना उनके लिए किसी पदक से कम नहीं था। आतंकवादियों के सामने जो कोई आया, उन्होंने उसे मार डाला गया। इजरायली लोगों की हत्या सिर्फ गोलियों से नहीं की गई, बल्कि कई हत्याओं में चाकूओं और आग का भी इस्तेमाल किया गया ताकि उनकी क्रूरता की गूंज दुनिया में सुनाई दे। अब हमले के छह दिन बाद इजरायल में हमास का क्रूरता के ऐसे कृत्य सामने आए हैं, जो पूरी मानव जाति के लिए किसी कलंक से कम नहीं हैं।
मानवता को शर्मसार कर देंगे ये चार दृश्य....
1- चाकू से गर्भवती महिला का पेट फाड़ा तो बाहर आ गया भ्रूण...
इजरायली न्यूज चैनल के अनुसार, इजरायल की वॉलेंटियर सिविल इमरजेंसी सर्विस जका के कमांडर योसी लैंडो ने बताया कि एक घर की तलाशी के दौरान हमने एक गर्भवती महिला को फर्श पर पड़े देखा। जब हमने महिला को पलटा तो उसका पेट खुला हुआ था। इस पर चाकू से वार किया गया था। गर्भनाल से एक अजन्मा बच्चा जुड़ा हुआ था, जो लटक रहा था। मां के सिर में गोली मारी गई थी।
2- माता-पिता और बच्चों के हाथ बांधे और जिंदा जला दिया
योसी लैंडो ने बताया, एक अलग घटना में माता-पिता के हाथ पीछे बंधे थे। उनके सामने दो छोटे बच्चे थे, उनके भी हाथ पीछे से बंधे हुए थे। उनमें से प्रत्येक को जला दिया गया था। जब माता-पिता और बच्चे जल रहे थे, उस दौरान आतंकवादी बैठे थे और खाना खा रहे थे।
3- मां-बच्चे को एक गोली से मारा, 20 बच्चों को जलाया
एक अलग घटनाक्रम में जका साउथ के कमांडर योसी लैंडो ने बताया कि मैंने एक मां को अपने बच्चे को पकड़े हुए देखा। एक गोली उन दोनों को एक साथ पार कर गई थी। मैंने 20 बच्चों को एक साथ देखा, जिनके हाथ पीछे की ओर बंधे थे और उन्हें गोली मार दी गई थी। इसके बाद उनको एक साथ जला दिया गया था। मेरी तो रूह कांप गई। आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। गुस्से से आंखें लाल हो गई थी। ये दृश्य दुनिया को झकझोर देने वाला था।
4- जो जहां मिला, वहीं मार दिया, अब तक 40 इजरायली बच्चों की हत्या
हमास के आतंकवादियों ने कफर अजा में एक इजरायली समुदाय पर 70 आतंकवादियों ने हमला किया। इनका शिकार 40 बच्चे भी बनें, जिनमें से कई की उम्र चंद महीने थी। इजरायली मेजर जनरल इताई वेरुव ने कहा, जब हमने अपने घरों में मारे गए निवासियों के शवों को इकट्ठा करने के लिए दरवाजा खोला तो देखा कि माता-पिता, बच्चों और युवाओं को उनके बिस्तरों, प्रोटेक्शन रूम में, डाइनिंग रूम में, उनके बगीचों में मार दिया गया। ऐसा लगा, जो जहां दिखा उन्हें वहीं मौत दे दी गई। उन्होंने कहा, यह युद्ध नहीं है, यह युद्धक्षेत्र भी नहीं है। यह नरसंहार है। कुछ पीड़ितों का सिर काट दिया गया। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा, मैंने 40 साल तक सर्विस की है।
हमास ने आरोपों का किया खंडन
हमास ने इस बात से इनकार किया है कि उसके आतंकवादियों ने बच्चों का सिर काटा या महिलाओं पर हमला किया। आतंकवादी समूह के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिकारी इज्जत अल-रिशेक ने बुधवार (11 अक्टूबर) को आरोप को "मनगढ़ंत और निराधार आरोप" बताया।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari