भारत ने रचा इतिहास, दीपिका पल्लीकल-हरिंदर पाल सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, अब तक 83 पदक हासिल
The Sootr | Oct 05, 2023, 24:00 IST
भारत ने रचा इतिहास, दीपिका पल्लीकल-हरिंदर पाल सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, अब तक 83 पदक हासिल
स्क्वॉश में भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीत लिया है, भारत का आज का यह दूसरा गोल्ड है
HANGHOU. चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स-2023 के 12वें दिन गुरुवार (5 अक्टूबर) को भारतीय दल को कई मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। स्क्वॉश में भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीत लिया है। भारत का आज का यह दूसरा गोल्ड है। इससे पहले आर्चरी के कंपाउंड राउंड में ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय ने मलेशिया के ली जी जिया को हराकर पुरुष एकल सेमीफाइनल में में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है। एशियन गेम्स में बैडमिंटन में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है, वहीं, भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स में विमेंस हॉकी का सेमीफाइनल जारी है। स्कोर 0-0 से बराबरी पर है।
19वें एशियन गेम्स में भारत के 83 मेडल हो गए हैं। जिसमें 20 गोल्ड शामिल है। भारत पहले ही अपने ऑल टाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ चुका है। 2018 एशियन गेम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड शामिल थे। मालूम हो, भारत के लिए 11वां दिन शानदार रहा, जहां उसने इतिहास रचा। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल (70) जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 11वें दिन के अंत तक भारत ने अपने कुल मेडल की संख्या 81 पहुंचा दी थी। भारत ने बुधवार के दिन तीन गोल्ड मेडल जीते, जिससे उसके कुल गोल्ड मेडल की संख्या 18 पहुंची। यह भी एशियन गेम्स इतिहास में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है।
अब तक 18 गोल्ड मेडल जीते
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari