बीजेपी का घोषणापत्र : दिल्ली में छात्रों को KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा
Ravi Singh | Jan 21, 2025, 19:48 IST
Delhi Assembly Election BJP Manifesto
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र का दूसरा भाग जारी किया, जिसमें मुफ्त शिक्षा, युवाओं को वित्तीय सहायता, बीमा योजना और कई जन कल्याणकारी योजनाओं के वादे शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के बीच खूब चुनावी वादे किए जा रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने घोषणापत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने घोषणापत्र का पार्ट-2 जारी करते हुए दिल्ली में सरकार बनने पर सभी घोषणाओं को पूरा करने का वादा किया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारा संकल्प विकसित दिल्ली का है। पांच साल में हम संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ेंगे। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो विकसित दिल्ली की जरूरत होती है। जहां भी भाजपा सत्ता में रही है, जनकल्याण उनकी प्राथमिकता रही है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया है और उन्हें सुविधाएं भी प्रदान की हैं।"
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ी आपदा कोरोना थी। उस समय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन कल्याण पर काम किया। मुफ्त राशन और वैक्सीन उपलब्ध कराई। जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में केन बेतवा को जोड़ने का काम केंद्र और भाजपा सरकार ने किया। पहाड़ों पर भी साफ पानी आता है, लेकिन आप सरकार ने दिल्ली में जल जीवन मिशन लागू नहीं किया। आयुष्मान भारत योजना यहां लागू नहीं की गई। राजनीतिक लाभ लेने के लिए आप सरकार ने दिल्ली में जन कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं कीं। भाजपा की सरकार बनने पर हम बिजली, पानी, सड़क व अन्य सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। हम पड़ोसी राज्यों, एनडीएमसी, नगर निगम व केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने बिचौलियों को खत्म कर दिया है। लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।
उन्होंने कहा, "दूसरी तरफ, दिल्ली में आप दा की सरकार ने कोरोना संकट के दौरान 2600 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गई। दिल्ली सरकार को जवाब देना होगा। जल बोर्ड घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक लैब टेस्ट घोटाला, शीशमहल घोटाले पर विधानसभा में चर्चा क्यों नहीं हुई।
इससे पहले 17 फरवरी को बीजेपी ने अपने घोषणापत्र का पहला हिस्सा संकल्प पत्र-1 जारी किया था, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद और गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की आर्थिक मदद समेत कई वादे किए गए थे। इसके अलावा बीजेपी ने 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों को 2500 रुपए पेंशन देने का भी वादा किया था।
हम संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ेंगे
बीजेपी के संकल्प पत्र की घोषणाएं
सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपए की वित्तीय सहायता और दो बार के आवेदन शुल्क परीक्षा के लिए यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति। तकनीकी और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनूसिचत जाति के छात्रों को डॉ. बीआर आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रति माह एक हजार रुपए। ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए कल्याण बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, पांच लाख का दुर्घटना बीमा, वाहन बीमा व बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति। घरेलू सहायकों के लिए कल्याण बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, पांच लाख का दुर्घटना बीमा, वाहन बीमा व बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और महिलाओं को छह माह का भुगतान सहित मातृत्व अवकाश। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी की जाएगी।
दिल्ली में जन कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं
2600 करोड़ रुपए का शराब घोटाला
घोषणापत्र का पहला हिस्सा संकल्प पत्र-1
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari