दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट में मिला iPhone 16, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ, लोग पूछने लगे- कोई वैकेंसी है क्या?

Amresh Kushwaha | Published:
Share
दिवाली पर दिल्ली की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को करीब 70 हजार रुपए कीमत का iPhone 16 गिफ्ट किया।
दिवाली पर दिल्ली की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को करीब 70 हजार रुपए कीमत का iPhone 16 गिफ्ट किया।

काश! हम भी ऐसी कंपनी में काम करते। क्या सच में ऐसी कंपनियां भी होती हैं? भाई, यहां कोई वैकेंसी है क्या? सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसे ही मजेदार कमेंट देखने को मिल रहे हैं। इसकी वजह दिल्ली की एक कंपनी का वायरल वीडियो है। दरअसल, इस कंपनी ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को ऐसा शानदार तोहफा दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को करीब 70 हजार रुपए का iPhone 16 गिफ्ट किया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

दिवाली पर कर्मचारियों को मिला iPhone 16

दिवाली के मौके पर ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को मिठाई, बोनस या दूसरे गिफ्ट देती हैं। लेकिन दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कंपनी ने इस बार कुछ अलग किया। कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर iPhone 16 दिया। इतना महंगा तोहफा मिलने के बाद कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, कंपनी के इस खास अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

दिवाली पर 8 हजार का बोनस? सावधान! यह मैसेज है फर्जी, क्लिक करने पर खाली हो जाएगा बैंक खाता | 8 Thousand Diwali Bonus from Government? Beware! This message is fake, clicking will empty your bank account
दिवाली पर सरकार दे रही 8 हजार का बोनस? ऐसा मैजेस आए तो भूलकर न करें क्लिक...
03 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में लोग बाजारों से लेकर ऑनलाइन जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। चारों तरफ खुशियों का माहौल है। इसी बीच जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। आजकल WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को 8 हजार रुपए का दिवाली बोनस देने का दावा किया जा रहा है।

Instagram पर वायरल हुआ वीडियो

कर्मचारियों ने अपनी खुशी का एक वीडियो Instagram पर शेयर किया है। इस Viral Video में देखा जा सकता है कि सभी कर्मचारियों के लैपटॉप पर एक-एक iPhone 16 रखा हुआ है। वीडियो में महिला कर्मचारी अपने हाथों में नया आईफोन दिखाते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। इस शानदार Diwali Gift ने सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है।

लोग पूछ रहे- कंपनी में वैकेंसी है क्या?

वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने पूछा कि कंपनी में कोई वैकेंसी है क्या? वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि दिवाली पर ऐसे वीडियो देखकर इंस्टाग्राम चलाने का मन नहीं करता, क्योंकि दूसरों के महंगे गिफ्ट देखकर जलन होने लगती है। फिलहाल, कर्मचारियों को आईफोन देने वाली दिल्ली की इस कंपनी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी से मिलने वाले महंगे गिफ्ट और बोनस पर टैक्स भी लग सकता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं इसके नियम।

दिवाली पर बंपर खरीदारी का मौका: वेतन-बोनस और टैक्स कटौती से बाजार में तेजी की उम्मीद | Bumper Shopping Opportunity on Diwali: Market Expected to Boom with Salary-Bonus and Tax Cuts
Rajasthan Festival Season: 8 नवंबर को दिवाली, महीने की शुरुआत में वेतन-बोनस मिलने से बाजार में तेजी की उम्मीद
26 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
तीन साल बाद दीपावली का त्योहार महीने की शुरुआत में आने से प्रदेश के बाजारों में भारी उछाल की उम्मीद है। इस बार फेस्टिव सीजन का कारोबार 47,500 से 50,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल यह आंकड़ा 38 से 40 हजार करोड़ रुपए के आसपास था, यानी इस बार 25% तक बढ़ोतरी संभव है।

क्या दिवाली गिफ्ट पर देना पड़ता है टैक्स?

कंपनी से मिलने वाला हर Diwali Gift टैक्स फ्री नहीं होता। नियमों के मुताबिक, अगर कंपनी किसी कर्मचारी को सालभर में कुल 5000 रुपए तक के गैर-नकद गिफ्ट देती है, तो उस पर टैक्स नहीं लगता। लेकिन अगर इनकी कुल कीमत 5000 रुपए से ज्यादा हो जाती है, तो पूरी रकम कर्मचारी की टैक्सेबल सैलरी में जुड़ सकती है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी को कंपनी से 70 हजार रुपए का फोन मिलता है, तो उसकी पूरी कीमत पर सैलरी के नियमों के अनुसार टैक्स लग सकता है।

कैश बोनस पर कितना लगता है टैक्स?

अगर कंपनी दिवाली पर Cash Bonus देती है, तो वह कर्मचारी की सैलरी का हिस्सा माना जाता है। मान लीजिए, किसी कर्मचारी को 30 हजार रुपए का बोनस मिला है। ऐसे में यह रकम उसकी सालाना कमाई में जुड़ जाएगी। इसके बाद कर्मचारी के Income Tax स्लैब के अनुसार टैक्स लगेगा।

कैश बोनस पर अलग से टैक्स छूट नहीं मिलती। इसलिए इसे अपनी इनकम में सही तरीके से दिखाना जरूरी है। बोनस की जानकारी टैक्स रिटर्न में नहीं देने पर आयकर विभाग की ओर से नोटिस आने की आशंका भी हो सकती है।

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA-DR 63% हुआ, दिवाली पर मिलेगा 7 हजार तक बोनस | Rajasthan Government's Big Gift: DA-DR for Government Employees and Pensioners Increased to 63%, Bonus Up to 7 Thousand on Diwali
राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात: DA-DR बढ़कर 63% हुआ, दिवाली पर मिलेगा बोनस
30 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए। वहीं, दिवाली पर करीब 6 लाख कर्मचारियों को अधिकतम 7 हजार रुपए तक बोनस भी मिलेगा।

नए टैक्स सिस्टम में कितना देना होगा टैक्स?

वित्त वर्ष 2025-26 से लागू नए टैक्स सिस्टम में 4 लाख रुपए तक की सालाना टैक्सेबल इनकम पर कोई टैक्स नहीं है। इसके बाद अलग-अलग आय पर टैक्स की दरें तय की गई हैं।

  • 4 लाख से 8 लाख रुपए तक की आय पर 5% टैक्स
  • 8 लाख से 12 लाख रुपए तक 10% टैक्स
  • 12 लाख से 16 लाख रुपए तक 15% टैक्स
  • 16 लाख से 20 लाख रुपए तक 20% टैक्स
  • 20 लाख से 24 लाख रुपए तक 25% टैक्स
  • 24 लाख रुपए से ज्यादा की आय पर 30% टैक्स
नए टैक्स सिस्टम में पात्र निवासी व्यक्तियों को 12 लाख रुपए तक की सामान्य टैक्सेबल आय पर अधिकतम 60 हजार रुपए की टैक्स छूट मिलती है। इससे उनकी टैक्स देनदारी शून्य हो सकती है।

ऐसे में दिवाली पर कंपनी से मिलने वाला महंगा गिफ्ट हो या कैश बोनस, उसके टैक्स नियम जानना जरूरी है। इससे कर्मचारी अपनी सालाना आय और टैक्स की सही जानकारी रख सकते हैं।
Tags:
  • diwali gift
  • iPhone 16
  • दिवाली गिफ्ट में मिला iPhone 16
  • दिवाली बोनस में मिला iPhone 16
  • सोशल मीडिया
  • दिल्ली
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद

By Sanjay Gupta

MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद
इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब

By Sanjay Gupta

इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन

By Jageshwar Prasad

दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील

By Sanjay Gupta

महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील
कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस

By Jageshwar Prasad

कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस