एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 31 साल बाद पकड़ा गया बच्चे का हत्यारा यूट्यूबर
Amresh Kushwaha | Apr 25, 2026, 16:34 IST
delhi crime salim vastik alias salim khan arrested
1995 के दिल्ली अपहरण और हत्याकांड का मुख्य आरोपी सलीम खान उर्फ सलीम वास्तिक 31 साल बाद गिरफ्तार हो गया है। यूट्यूबर बनकर पहचान छिपाने वाले इस मुजरिम को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है।
News In Short
- 1995 में दिल्ली के एक कारोबारी के 13 साल के बेटे का अपहरण और हत्या हुई थी।
- स्कूल में मार्शल आर्ट्स ट्रेनर सलीम खान ने यह वारदात अंजाम दी थी।
- 1997 में उम्रकैद की सजा हुई, लेकिन 2000 में जमानत पर बाहर आकर वह फरार हो गया।
- 31 साल तक वह नाम बदलकर यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता बनकर रहता रहा।
- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने उसे गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार किया।
News In Detail
कुछ घंटों बाद परिवार को एक धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने बच्चे को सुरक्षित छोड़ने के बदले 30 हजार रुपए की फिरौती मांगी। साफ कहा गया कि पुलिस को बताया तो बच्चे की जान नहीं बचेगी। परिवार दहशत में था, लेकिन पुलिस जांच में जुट चुकी थी।
जांच में जो सच निकला, वह और भी दर्दनाक था। बच्चे की हत्या हो चुकी थी। उसका शव दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के एक नाले से बरामद हुआ।
ट्रेनर ने ही की थी हत्या
पूछताछ में सलीम ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने एक साथी अनिल का नाम भी लिया। दोनों ने मिलकर पैसे के लालच में यह सब किया था। साल 1997 में कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
जमानत मिली और हो गया फरार
इसके बाद उसने अपना नाम बदला। पहले सलीम अहमद और फिर सलीम वास्तिक बन गया। वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। हर कुछ महीनों में ठिकाना बदल लेता था ताकि कोई उसे ट्रेस न कर सके।
लोनी में दुकान, यूट्यूब पर पहचान
फरारी के दौरान उसने एक और चेहरा बनाया। सोशल मीडिया पर खुद को यूट्यूबर (YouTuber) और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पेश करने लगा। उसके वीडियो भी चर्चा में रहते थे। एक तरह से वह खुले आम जी रहा था और पुलिस उसे ढूंढती रह रही थी।
गुप्त सूचना से टूटी फरारी
इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। लोनी में छापा मारा गया और सलीम को वहीं से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने माना कि वह पिछले 25 सालों से लगातार अपनी पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा।
फिल्म डील और हमले का कनेक्शन
इसके अलावा फरवरी 2026 में लोनी में उस पर हमला भी हुआ था। इसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। उस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। अब सलीम को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी यह साबित करती है कि चाहे कोई कितनी भी चालाकी कर ले, कानून से बच नहीं सकता।
ये खबर भी पढ़िए...
परिवहन विभाग के थ्री डिजिट फर्जीवाड़े में नए-नए खुलासे, वाहनों के मालिक और चेसिस नंबर बदले
मैं जेल में होता या पागलखाने में, अमित जोगी बोले, यदि सुप्रीम कोर्ट में वो न हुआ होता जो हुआ
नेशनल डीएनए डे ; छत्तीसगढ़ में जुर्म की गुत्थी सुलझाने का ब्रह्मास्त्र बना DNA टेस्ट
बाबू खेमानी के घर से लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त, दुबई तक है कनेक्शन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari