दिल्ली में आग बरसा रहा जून! पारा 45 डिग्री के पार, इस तारीख से मिल सकती है राहत
Sandeep Kumar | Jun 11, 2025, 20:10 IST
delhi-heatwave-alert-june
देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जून के पहले सप्ताह से ही लू के थपेड़ों ने जीवन को असहनीय बना दिया है। 11 और 12 जून को मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया है...
दिल्ली में जून का मौसम मई से भी अधिक गर्म है। कूलर और एसी भी अब असरदार नहीं रहे। लोगों को न दिन में आराम मिल रहा हैं ना रात में। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालांकि 13 और 14 जून को राहत मिलने की उम्मीद है। इन दो दिनों में बारिश के संकेत हैं।
मई की अपेक्षा जून में गर्मी ने ज्यादा कहर बरपाया है। दिल्लीवासियों के लिए दिन के साथ-साथ रातें भी परेशान करने वाली हो गई हैं। एयर कंडीशनर और कूलर जैसे आधुनिक संसाधन भी राहत देने में विफल हो रहे हैं। लगातार बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: एमपी में मानसून की एंट्री में देरी, 25 शहरों का पारा हुआ 40 पार, जानें मौसम का हाल
मौसम विभाग ने दिल्ली और NCR क्षेत्र में 11 और 12 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ है कि लू की स्थिति बेहद गंभीर है और इससे स्वास्थ्य को बड़ा खतरा हो सकता है। आयानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से काफी ऊपर है। सफदरजंग में भी तापमान 43.8 डिग्री रहा, जो आमतौर पर गर्मियों के औसत से अधिक है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मानसून का करना होगा और इंतजार, 21 शहरों का पारा 40 के पार, जानें मौसम का हाल
सुबह नमी का स्तर 39 प्रतिशत दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम की सूखी हवाओं ने इस राहत को बेअसर कर दिया। हवा और नमी के बीच बनी गर्म स्थिति से शरीर में अधिक गर्मी उत्पन्न हुई। इससे थकावट, चक्कर और डिहाइड्रेशन के मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति हृदय रोगियों और बच्चों के लिए अधिक खतरनाक है।
ये खबर भी पढ़िए...सोनम का दो घंटे चला मेडिकल चेकअप, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ, रिपोर्ट में यह हुआ खुलासा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार 13 और 14 जून को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होगा। इसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। गरज-चमक के साथ छींटे गिरने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट लागू किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा, गणित से फार्मेसी करने वाले युवा किए अपात्र
दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी लू का असर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी प्रभावित हैं। इन राज्यों में 12 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद राहत के संकेत हैं। गर्म हवाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 15 से 17 जून के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ सकता है, और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
कूलर-एसी भी हो रहे फेल
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: एमपी में मानसून की एंट्री में देरी, 25 शहरों का पारा हुआ 40 पार, जानें मौसम का हाल
11-12 जून के लिए रेड अलर्ट
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मानसून का करना होगा और इंतजार, 21 शहरों का पारा 40 के पार, जानें मौसम का हाल
नमी और गर्म हवाओं का घातक मेल
ये खबर भी पढ़िए...सोनम का दो घंटे चला मेडिकल चेकअप, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ, रिपोर्ट में यह हुआ खुलासा
हल्की बारिश और ऑरेंज अलर्ट की उम्मीद
इन राज्यों में भी लू की चेतावनी
दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी लू का असर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी प्रभावित हैं। इन राज्यों में 12 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद राहत के संकेत हैं। गर्म हवाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
15 जून के बाद राहत के आसार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman