हिट-एंड-रन मामला : कार सवार ने पुलिस कॉन्स्टेबल को रौंदा, कई मीटर तक घसीटता रहा, मौत

Sandeep Kumar | Sept 29, 2024, 18:57 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-29T175232.418
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-29T175232.418

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की कार सवार ने कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना दिल्ली शहर के नागलोई इलाके की है। कार सवार कैसे बाइक सवार कॉन्स्टेबल को टक्कर मार रहा है यह घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई।

दिल्ली के नांगलोई इलाके में हिट-एंड-रन ( hit-and-run ) का दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिट-एंड-रन मामले की इस घटना में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज ( cctv footage) वायरल है। जिसमें कॉन्स्टेबल बिना ड्रेस के सादे कपड़ों में अपनी बाइक लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार कॉन्स्टेबल को रौंदते हुए निकल जाती है। कॉन्स्टेबल की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो नांगलोई पुलिस स्टेशन ( Nangloi Police Station ) में पदस्थ थे।

सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर थे कॉन्स्टेबल संदीप

जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल संदीप ( constable sandeep ) नागलोई इलाके में डकैती के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारणों की जांच करने के लिए सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर रहे थे। वह अपनी बाइक पर थे, तभी उन्होंने एक वैगनआर कार को नोटिस किया, जिसे लापरवाही से चलाया जा रहा था। उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी धीमी करने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। तब कांस्टेबल ने कार को ओवरटेक करके उसके आगे पहुंचे। इसके बाद कार के ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और संदीप की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इतना ही नहीं लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। कॉन्स्टेबल को गंभीर चोटें आईं, उन्हें पहले सोनिया अस्पताल ले जाया गया और वहां से पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

क्या कहा पुलिस ने

डीसीपी जिमी चिराम ( DCP Jimmy Chiram ) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कार में दो लोग सवार थे, जो मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं। दोनों की पहचान कर ली गई है और जिस कार से कॉन्स्टेबल संदीप की बाइक को टक्कर मारी गई थी, वह बरामद कर ली गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • दिल्ली न्यूज हिंदी
  • दिल्ली हिट-एंड-रन
  • कॉन्स्टेबल संदीप
  • Nangloi Police Station
  • constable sandeep
  • DCP Jimmy Chiram
  • डीसीपी जिमी चिराम
  • नांगलोई पुलिस स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा