शंभू बॉर्डर पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

सरकार के साथ चार बार की बातचीत बेनतीजा निकलने के बाद आज फिर किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में हैं। किसान आंदोलन में शामिल 14 हजार किसान अपने 1200 ट्रैक्टरों के साथ आज फिर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

author-image
Sandeep Kumar
New Update
pic

किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स अलर्ट पर है।

अभी- अभी

सरकार के साथ चार बार की बातचीत बेनतीजा निकलने के बाद आज फिर किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में हैं। किसान आंदोलन में शामिल 14 हजार किसान अपने 1200 ट्रैक्टरों के साथ आज फिर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

DELHI.-पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे पंजाब के किसान ( Farmers Protest ) आज यानी (बुधवार) सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना होंगे। इसके लिए सुबह 6 बजे ही ट्रैक्टर लाइन में लगा दिए जाएंगे। शंभू के साथ खनौरी बॉर्डर से भी किसान दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में घुसेंगे। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स भी अलर्ट पर है। शंभू बॉर्डर पर सीमेंट के गार्डर, कंटीली तारें बिछाकर 7 लेयर बैरिकेडिंग की गई है। इसी से पुलिस ने 8 दिन से यहीं पर रोके रखा है। हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए किसान JCB और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए हैं। इसके अलावा बुलेटप्रूफ पोकलेन मशीन भी लाई गई है। इनको इस तरह से डिजाइन कराया गया है कि इन पर आंसू गैस के गोलों का भी असर न हो।

 ये खबर भी पढ़िए...नर्सिंग कॉलेज गड़बड़ियां: नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर HC ने गठित की कमेटी

ये खबर भी पढ़िए...MP शिक्षा विभाग की स्टूडेंट बैग पॉलिसी जारी, हफ्ते में एक दिन NO बैग

सरकार की अपील को किसानों ने ठुकराया

किसानों ने दिल्ली कूच ( Farmers Protest Delhi Chalo March )  का फैसला केंद्र से हुई मीटिंग के बाद लिया। केंद्र ने कपास, मक्का, मसूर, अरहर और उड़द यानी 5 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव दिया था। किसानों ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमने एक्सपर्ट और किसानों से केंद्र के प्रस्ताव पर बात की। इसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि प्रस्ताव हमारे हित में नहीं है। हमारी MSP पर गारंटी कानून की मांग पूरी हो। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए। जिसमें MSP पर खरीद की गारंटी का कानून लाया जाए। 

ये खबर भी पढ़िए...BJP का साथ देकर मसीह फंसे, सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलने का चलेगा केस

ये खबर भी पढ़िए...खजुराहो में एक साथ थिरके 1484 कथक नृत्य साधक, बना विश्व रिकॉर्ड

पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू

पंजाब के भी 7 जिलों के कुछ हिस्सों में केंद्र सरकार ने 24 फरवरी तक इंटरनेट ( Internet ) बंद करा दिया है। ये वही हिस्से हैं, जहां किसान दिल्ली जाने के लिए इकट्‌ठा हो रहे थे। इस बीच, किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी का फैसला 21 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। किसानों के कूच को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है। दिल्ली के हरियाणा से सटे सिंघु व टिकरी और उत्तर प्रदेश से सटे गाजीपुर बॉर्डर को सील किया गया है। पूरी दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। भीड़ जुटने और ट्रैक्टर्स की एंट्री पर रोक लगाई जा चुकी है।

  • Feb 21, 2024 14:03 IST
    केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को भेजा न्योता

    पंजाब के 14 हजार किसान 1200 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर शंभू बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। खनौरी बॉर्डर पर भी 800 ट्रैक्टर ट्रालियां मौजूद हैं। किसान यहां से हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही किसान आगे बढ़ते हैं पुलिस उन पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ देती है। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा। शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में केंद्र के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले 4 बार बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान आंदोलन का आज 9वां दिन है। इस दौरान अलग-अलग वजहों से दो पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत हो चुकी है।



  • Feb 21, 2024 11:10 IST
    शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

    किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन है। किसान आज फिर दिल्ली कूच की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में पुलिस ने किसानों पर सुबह से ही आंसू गैस के गोले दागने शुरु कर दिए हैं।  मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल भारी संख्या में तैनात हैं। देखा जाए तो कल सिंघु बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ था. देर रात तक प्रदर्शनकारी किसान बॉर्डर के आस-पास जाते रहे और पुलिस आंसू गैस के गोले दागती रही। पुलिस ने कल भी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे।  किसानों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई, इसमें एक डीएसपी सहित कई लोग जख्मी भी हुए थे। दिल्ली पुलिस बॉर्डर पर मुस्तैदी से डटी है, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था हाइ अलर्ट पर है। देखा जाए तो दिल्ली में हवा से लेकर जमीन तक पर पुलिस की मोर्चेबंदी है। सिंघु बार्डर पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान डटे हुए हैं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कंडम बसों को खड़ा किया। कल किसानों ने पहला घेरा को तोड़ दिया था, ऐसे में पुलिस पूरी तरह से चौकस है।



  • Feb 21, 2024 10:30 IST
    BKU नेता यूपी के सभी जिलों में करेंगे डीएम का घेराव

    पंजाब-हरियाणा-दिल्ली के बाद अब यूपी में किसान आंदोलन असर दिख सकता है। खबर है कि BKU यानी  भारतीय किसान यूनियन  बुधवार को  उत्तर प्रदेश  के सभी जिलों के डीएम कार्यालय का घेराव करने का फैसला किया है। प्रदेश भर में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया गया है। किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर हैं।  किसान आंदोलन के समर्थन और एमएसपी कानून बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर BKU (भाकियू) के कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर हैं। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन का ट्रैक्टर मार्च गांधी पार्क के सामने से ट्रैक्टर मार्च शुरू होगा और मकबरा नाका होते हुए सहादतगंज तक जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी तरह  मेरठ और शामली में भी किसान नेता ट्रैक्टर मार्च करेंगे। जानकारी के मुताबिक किसान नेता राकेश टिकैत के दिशा निर्देश पर किसान लखीमपुर खीरी जिले के गोला मंडी से मोहम्मदी मंडी तक मार्च निकालेंगे। करीब 30 किलोमीटर का किसान मार्च निकालेंगे। ट्रैक्टर मार्च में हजारों किसानों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।



  • Feb 21, 2024 08:44 IST
    किसानों का आरोप- सरकार हमें नजरअंदाज कर रही है



किसान आंदोलन farmers protest delhi chalo march दिल्ली का किसान आंदोलन शंभू बार्डर