एमसीडी चुनाव में केजरीवाल ने जीता दिल्ली के लोगों का दिल, कहा- पीएम मोदी के आशीर्वाद से करेंगे विकास; 15 साल बाद बीजेपी बाहर

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
एमसीडी चुनाव में केजरीवाल ने जीता दिल्ली के लोगों का दिल, कहा- पीएम मोदी के आशीर्वाद से करेंगे विकास; 15 साल बाद बीजेपी बाहर

NEW DELHI. दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया। आप ने 15 साल से दिल्ली एमसीडी में काबिज बीजेपी को बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 तो बीजेपी को 104 सीटें मिलीं। इसके लिए चुनाव आयोग ने 42 मतगणना केंद्र बनाए थे। काउंटिंग के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनात किए गए थे। इस बार एमसीडी चुनावों में 50.47% वोटिंग हुई थी। चुनाव में 250 वार्ड में 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। 5 दिसंबर को एग्जिट पोल्स में आप की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था। AAP ने नारा दिया है- 'अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल'। आप के दफ्तर में ये नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं।





कौन-कितनी सीटों पर आगे, कितने पर जीत...

















पार्टी



 वार्डों में जीत









आप



134









बीजेपी



104









कांग्रेस



9









अन्य



3











पॉजिटिव नतीजे आने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को करारा जवाब दिया है। लोगों ने विकास के नाम पर वोट दिया। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर जो कीचड़ उछाला था, दिल्ली की जनता ने वो साफ कर दिया। दिल्ली को हम दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएंगे। नतीजों के बीच आप नेता संजय सिंह ने दावा किया था कि बीजेपी एमसीडी चुनाव हार गई है। इस बार आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनेगा।





एक तरफ दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आए, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। नतीजों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में माहौल ठंडा है। कांग्रेस ऑफिस के बाहर ना तो कोई नेता और ना ही कोई कार्यकर्ता दिखाई दिया।







publive-image



एमसीडी नतीजों के दिन दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।







आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर सुल्तानपुरी A वार्ड-43 से जीती हैं।





publive-image





शुरुआत में कभी बीजेपी तो कभी आप आगे 





सुबह 8 बजे शुरुआती रुझान आए तो बीजेपी और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों पार्टियों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी बीजेपी आगे तो कभी आप आगे दिखी। लेकिन सुबह करीब 10 बजे के बाद हालात बदले और आप ने बीजेपी पर बढ़त बना ली।





जानें एमसीडी चुनाव में 10 सबसे रईस उम्मीदवार







  • 1. राम देव शर्मा- दिल्ली नगर निगम चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी राम देव शर्मा हैं। शर्मा दिल्ली सेंट्रल की 79-बल्लीमारान सीट से बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 66 करोड़ 90 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें 11 करोड़ से ज्यादा चल और 55 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 2020-21 में इनके द्वारा 55 लाख से ज्यादा का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया गया था। शर्मा के पास 26 रिहायशी घर हैं। चार कमर्शियल बिल्डिंग भी इनके नाम है। एमसीडी चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार महज आठवीं पास है। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है।



  •  2. नंदिनी शर्मा- दिल्ली नगर निगम चुनाव की दूसरी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नंदिनी बीजेपी से दिल्ली दक्षिण की 149-मालवीय नगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 49 करोड़ 84 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें नौ करोड़ से ज्यादा चल और 40 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। नंदिनी होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। उन्होंने पीएचडी भी की है। 


  •  3. जितेंदर बंसाला- दिल्ली नगर निगम चुनाव के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी जितेंदर बंसाला हैं। बंसाला आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली नार्थ-ईस्ट की 248-करवई नगर-वेस्ट सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 48 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा चल और 46 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। जितेंदर बंसाला स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी पत्नी भी स्कूल टीचर हैं। जितेंदर ने सीसीएस यूनिवर्सिटी (मेरठ) से एमए किया है। 


  • 4. राजपाल सिंह- दिल्ली नगर निगम चुनाव के चौथे सबसे अमीर प्रत्याशी राजपाल सिंह हैं। राजपाल बीजेपी के टिकट पर दिल्ली साऊथ-ईस्ट की 174- श्रीनिवास पुरी सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 47 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें दो करोड़ से ज्यादा चल और 45 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। राजपाल और उनकी पत्नी के नाम पर 16 रिहायशी मकान हैं। राजपाल बीए पास हैं। 


  •  5. राजकुमार खुराना- दिल्ली नगर निगम चुनाव के पांचवें सबसे धनी प्रत्याशी राजकुमार खुराना हैं। खुराना निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली वेस्ट की 91-रमेश नगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 43 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें सात करोड़ से ज्यादा चल और 35 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। राजकुमार ने 2019 में एमबीए किया है। 


  •  6. मंजू सेटिया- दिल्ली नगर निगम चुनाव की छठी सबसे धनी उम्मीदवार मंजू सेटिया हैं। सेटिया आम आदमी पार्टी से दिल्ली वेस्ट की 98-सुभाष नगर सीट से मैदान में हैं। हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 42 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें 7 करोड़ से ज्यादा चल और 35 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 


  •  7. राजीव कुमार- दिल्ली नगर निगम चुनाव के सातवें सबसे धनी प्रत्याशी राजीव कुमार हैं। कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिल्ली साउथ-वेस्ट की 125-छवाला सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 38 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें पांच लाख से ज्यादा चल और 37 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 


  •  8. विनीत वोहरा- दिल्ली नगर निगम चुनाव के आठवें सबसे धनी प्रत्याशी विनीत वोहरा हैं। वोहरा बीजेपी की टिकट पर दिल्ली नार्थ की 59- पश्चिम विहार सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 37 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें चार करोड़ से ज्यादा चल और 33 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 


  •  9. कुलदीप मित्तल- दिल्ली नगर निगम चुनाव के नौवें सबसे धनी प्रत्याशी कुलदीप मित्तल हैं। मित्तल आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली नार्थ की 53-रोहिणी-ई से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 34 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें 14 करोड़ से ज्यादा चल और 19 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 


  •  10. रेणु चौधरी- दिल्ली नगर निगम चुनाव के दसवें सबसे धनी प्रत्याशी रेणु चौधरी हैं। बंसाला भाजपा की टिकट पर दिल्ली ईस्ट की 197-पटपड़ गंज सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 30 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें 78 लाख से ज्यादा चल और 30 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 






  • publive-image















    अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal Delhi MCD Election 2022 दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 Delhi MCD Election Results 2022 Delhi MCD Election Exit polls Delhi AAP Govt दिल्ली एमसीडी चुनाव नतीजे 2022 दिल्ली एमसीडी चुनाव एग्जिट पोल्स दिल्ली आप सरकार