आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा 'पॉटी बदमाश', गिरफ्तारी से बचने के लिए यह गंदा तरीका अपनाकर भाग जाता था चोर
Vikram Jain | Mar 29, 2025, 02:17 IST
delhi police potty criminal deepak arrested
दिल्ली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के वह अपनी पैंट में ही पॉटी कर लेता था और पुलिस बदबू से दूर बाग जाती थी। अब पुलिस ने दस्ताने और मास्क पहनकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के कुख्यात 'पॉटी बदमाश' आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह 27 साल का शातिर चोर सदर बाजार इलाके में बेखोफ चोरी और चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। बदमाश ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया और हमेशा पुलिस से बचने के लिए एक अजीब तरीका अपनाता था। जब भी पुलिस उसे पकड़ने के लिए जाती वो पैंट में पॉटी (शौच) कर देता था और इसके बाद पुलिस के जवानों को खुद ही नाक बंद करके पीछे हटना पड़ता था। और वह फरार हो जाता था। लेकिन इस बार वह पुलिस हत्थे चढ़ गया।
दिल्ली में एक शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस को कई बार कठिनाई का सामना करना पड़ा था। यह चोर अपनी अजीब चालों से पुलिस को छकाता था। वह हर बार पुलिस से बचने के लिए अपनी पैंट में पॉटी कर देता था, जिससे बदबू फैल जाती और लोग उससे दूर हो जाते। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसकी चालाकियों का पर्दाफाश कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें...
बिहार में बिल्डरों का गजब कारमाना, प्लॉट के रेट बढ़ाने बना डाला फर्जी पुल, प्रशासन भी हैरान
पुलिस ने बताया कि 27 साल का बदमाश दीपक दिल्ली में बेखोफ चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस जब भी बदमाश को पकड़ने के करीब पहुंचती, वह अपनी पैंट में पॉटी कर देता था। जिसके बाद बदबू के कारण लोग दूर भाग जाते थे और वह मौका पाकर पुलिस की पकड़ से बच निकलता था। उसकी इस गंदगी चालाकी से बचने के लिए पुलिस ने अब मास्क और ग्लव्स पहनने की रणनीति अपनाई।
ये खबर भी पढ़ें...
काले नाग को ‘नागिन’ की तलाश!, युवती को 4 साल में 13 बार काटा, अधूरी प्रेम कहानी या कुछ और?
पुलिस ने बदमाश को पहले से ही मास्क और ग्लव्स पहन रखे थे। ताकि उसके गंदे प्लान का कोई असर न हो। पुलिस की तैयारियों के चलते बदमाश दीपक अपनी पुरानी चाल को फिर से चलने में नाकाम रहा। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया, उसने अपनी गंदी आदत का इस्तेमाल किया, लेकिन इस बार वह नहीं बच सका। पुलिस ने उसे आसानी से पकड़ लिया और थाने ले गई।
ये खबर भी पढ़ें...
इंस्टाग्राम पर दोस्ती... परवान चढ़ा इश्क, दो लड़कियों ने रचाई शादी, परिवार ने किया स्वागत
पुलिस ने बताया कि दीपक के खिलाफ चोरी के छह से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसके अलावा, वह चाकू रखने का शौक भी रखता था और इसे अपना लकी चार्म मानता था। हालांकि, अब तक किसी पर चाकू से हमला करने की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल, दीपक पुलिस की गिरफ्त में है और उसकी आगे की जांच जारी है। पुलिस इस बदमाश को पकड़कर राहत की सांस ली है।
ये खबर भी पढ़ें...
कानपुर के भूपेंद्र ने साइबर ठग को ही लगा दिया चूना, अब पुलिस ने सौंपी ये जिम्मेदारी
दिल्ली पुलिस | potty criminal | दिल्ली न्यूज | चेन स्नैचिंग वारदात | देश दुनिया न्यूज
पुलिस गिरफ्त में शातिर चोर
ये खबर भी पढ़ें...
बिहार में बिल्डरों का गजब कारमाना, प्लॉट के रेट बढ़ाने बना डाला फर्जी पुल, प्रशासन भी हैरान
पुलिस के पास आते ही पैंट में कर देता था पॉटी
ये खबर भी पढ़ें...
काले नाग को ‘नागिन’ की तलाश!, युवती को 4 साल में 13 बार काटा, अधूरी प्रेम कहानी या कुछ और?
पुलिस ने मास्क और ग्लव्स पहनकर पकड़ा
ये खबर भी पढ़ें...
इंस्टाग्राम पर दोस्ती... परवान चढ़ा इश्क, दो लड़कियों ने रचाई शादी, परिवार ने किया स्वागत
बदमाश के खिलाफ चोरी के 6 ज्यादा केस
ये खबर भी पढ़ें...
कानपुर के भूपेंद्र ने साइबर ठग को ही लगा दिया चूना, अब पुलिस ने सौंपी ये जिम्मेदारी
दिल्ली पुलिस | potty criminal | दिल्ली न्यूज | चेन स्नैचिंग वारदात | देश दुनिया न्यूज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman