स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक गंगा में डूबे, गोताखोर ने जान बचाने के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए, लेकिन...

Dolly patil | Updated:
Share
उपनिदेशक गंगा में डूबे
उपनिदेशक गंगा में डूबे

वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक कानपुर के बिल्हौर में नानामऊ घाट पर गंगा में डूब गए। उनके साथ ही स्नान कर रहे दो दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।

यूपी में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई। दरअसलस्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक ( आदित्यवर्धन सिंह ) कानपुर के बिल्हौर में नानामऊ घाट पर गंगा में डूब गए। हालांकि उनके साथ ही स्नान कर रहे दो दोस्तों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।

जानकारी के मुताबिक जब आदित्यवर्धन सिंह गंगा में डूब रहे थे तो उनके साथ मौजूद उनके दोस्तों नेचिल्लाकर गोताखोर को बुलाया, लेकिन वो10 हजार रुपए मांगने लगा। दोस्त हाथ जोड़ता रहे फिर भीगोताखोरपहले पैसा देने की जिद पर अड़ा रहा।

पैसे देने में हुई देरी

आदित्यवर्धन सिंह के दोस्तों के पास कैश नहीं था, जिसके कारण गोताखोर को पैसे देने में देरी हुई। इसके बाद उनके दोस्तों ने पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए। लेकिन तब तक आदित्यवर्धन पानी में डूब गए थे।

उपनिदेशक गंगा में डूबे
उपनिदेशक गंगा में डूबे


हालांकि पैसे ट्रांसफर होते ही गोताखोर ने नदी में छलांग लगाई। तलाश की पर कुछ हासिल नहीं हुआ।

कौन हैं आदित्यवर्धन सिंह

आदित्यवर्धन सिंह ( 44 ) स्वास्थ्य विभाग में वाराणसी में उपनिदेशक हैं। आदित्य वर्धन की पत्नी श्रेया महाराष्ट्र के अकोला जिले में न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके चचेरे भाई अनुपम सिंह बिहार में मुख्यमंत्री के सचिव हैं।

उपनिदेशक गंगा में डूबे
उपनिदेशक गंगा में डूबे


शनिवार सुबह यानी 30 अगस्त को आदित्यवर्धन, बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम पतसिया निवासी दोस्त योगेश्वर मिश्र और लखनऊ के इंदिरानगर निवासी साथी प्रदीप तिवारी के साथ अपनी कार से गंगा स्नान करने कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट आए थे।

अब तक नहीं चला पता

कुछ समय बाद घटनास्थल पर बिल्हौर थाना पुलिस व अन्य अधिकारी पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। कानपुर कमिश्नर ने एसडीआरएफ और पीएसी की रेस्क्यू टीम को भेजा। इसी के साथ टीम ने मोटर बोट से उनकी तलाश भी की। हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चला।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आदित्यवर्धन सिंह
  • स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक
  • नानामऊ घाट
  • आदित्यवर्धन सिंह नानामऊ घाट पर गंगा में डूबे
  • कानपुर के बिल्हौर में नानामऊ घाट
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच