देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के सीएम, आजाद मैदान में कल लेंगे शपथ

Raj Singh | Dec 04, 2024, 12:13 IST
Share
fandavis
fandavis

महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर पिछले दो हफ्ते से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को आजाद मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री 'देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस' होंगे। देवेंद्र फडणवीस का यह नया नाम जानकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन जब राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम की घोषणा की गई थी, तो मंच से यही नाम पुकारा गया था। अब देवेंद्र फडणवीस कल यानी गुरुवार (5 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है।

पार्टी ने अपने दम पर 132 सीटों पर चुनाव जीता है, जो बीजेपी का अब तक का शानदार प्रदर्शन रहा है। मुबंई में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई, जहां देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ee8f1892-57c
ee8f1892-57c

शपथ ग्रहण के लिए भेजे जाने लगे आमंत्रण पत्र

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्रों में उनके नाम के साथ उनकी मां सरिता का नाम भी लिखा गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अब तक अपने नाम के साथ अपने पिता गंगाधर राव का नाम लिखते थे, इस विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में भी उन्होंने अपना नाम देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस ही लिखा था।

महाराष्ट्र के नए सीएम की रेस के बीच क्यों हो रही इस नए चेहरे की चर्चा

विजय रुपाणी ने किया नाम का ऐलान

गौरतलब है कि गुजरात के पूर्व सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता विजय रुपाणी ने बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान किया। रुपाणी ने सीएम के नाम के ऐलान से पहले सभी से पूछा कि क्या फडणवीस के अलावा कोई और नाम है, इसके जवाब में सर्वसम्मति से सभी ने नहीं कहा। इसके बाद मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना लिया गया।

'एक हैं तो सेफ हैं'

वहीं विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है। साथ ही उन्होंने एकनाथ शिंदे का भी आभार जताया। वहीं नागपुर में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने ढोल और नगाड़े लेकर जश्न मनाया।

Maharashtra Election Result: NDA 232 जबकि INDIA 49 सीटों पर सिमटी

क्या रहे नतीजे?

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों की बात करें तो राज्य में महायुति यानी एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की पार्टी ने मिलकर 232 सीटें जीती हैं। जबकि महाविकास अघाड़ी सिर्फ 49 सीटों पर सिमट गई। वहीं, बीजेपी अपने दम पर 132 सीटें जीतने में कामयाब रही। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 57, एनसीपी ने 41, कांग्रेस ने 16, शिवसेना (यूटीएस) ने 20 और एनसीपी (शरद पवार) ने 10 सीटें जीतीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिवसेना
  • बीजेपी
  • एकनाथ शिंदे
  • अजित पवार
  • देवेंद्र फडणवीस
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट
  • महाराष्ट्र चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती