नशेड़ी लवर्स क्यों जाते थे श्मशान, पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा, जानें मामला
Sandeep Kumar | Jul 13, 2024, 21:37 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T211916.863
नशा की लत की कितनी खतरनाक होती है इसकी बानगी देखने को मिली है राजस्थान के जयपुर में । जहां पर एक प्रेमी जोड़े ने नशे को पूरा करने के लिए चैन स्नैचिंग जैसी वारदात को अंजाम देते थे। आइए जानते हैं पुलिस की पूछताछ में क्या हुआ...
राजस्थान के जयपुर में एक ऐसा कपल सामने आया है, जो दिनभर बाइक पर घूमकर स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था और रात श्मशान या बस स्टैंड में गुजरता था। बॉयफ्रेंड (Boyfriend) बाइक चलाता था और लड़की बाइक के पीछे बैठकर राहगीरों पर झपट्टा मारती थी। सोने की चेन हो या फिर अन्य कोई सामान, छीनकर बेच देते थे, फिर स्मैक का नशा करते थे।
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। इन दोनों ने नशे में कितनी वारदातें कीं, इसका भी होश नहीं है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरुण उर्फ काकू और उसकी दोस्त कोमल मौर्या जयपुर शहर में चैन स्नैचिंग, लूट और चोरी करते थे।
नशे की वजह से
स्मैक की आदी हो चुकी कोमल को पार्लर से निकाल दिया गया तो वो बेरोजगार हो गई। इसके बाद एक साल पहले स्मैक के ठिकाने पर उसकी अरुण से दोस्ती हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया। नशे की लत के चलते अरुण को भी उसके परिजनों ने घर से बेदखल कर दिया।
ऐसे में नशे की पुड़िया के लिए अरुण और कोमल ने क्राइम का रास्ता अपनाया। दोनों सुबह जल्दी बाइक पर निकल पड़ते थे। वारदात के लिए प्रेमी अरुण बाइक चलाता था और कोमल पीछे बैठकर मौका पाकर मॉर्निग वॉक पर निकली महिलाओं की चेन तोड़ लेती थी। इसके बाद लूट के सामान को बेच देते थे और नशे की पुड़िया खरीदते थे। अरुण और कोमल नशे में धुत होकर कभी श्मशान घाट तो कभी फुटपाथ पर रात गुजारते थे।
प्रेमी जोड़े ने 7 जुलाई को मानसरोवर में विमला नाम की महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी थी। जब घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो इनकी पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों मिलकर वारदातें करते थे। पिछले 6 महीने में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ये दोनों राह चलती बुजुर्ग महिलाओं और सूने मकानों को निशाना बनाते थे।
![sandeep mishr]()
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। इन दोनों ने नशे में कितनी वारदातें कीं, इसका भी होश नहीं है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरुण उर्फ काकू और उसकी दोस्त कोमल मौर्या जयपुर शहर में चैन स्नैचिंग, लूट और चोरी करते थे।
नशे की वजह से लवर्स हुए बेदखल
श्मशान घाट पर गुजराते थे रात
अब जेल में कटेगी रात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari