दुबई की राजकुमारी Shaikha Mahra ने इंस्टाग्राम के जरिए दिया तलाक, बोलीं तुम्हारी पूर्व पत्नी
Sandeep Kumar | Jul 17, 2024, 21:47 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-17T211037.611
दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने पति को तलाक दे दिया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने पति से अलग होने का एलान किया है। पिछले साल मई में इस जोड़े की शादी हुई थी...
दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने पति से सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर मुस्लिम परंपरा के अनुसार डिवोर्स लेने का काम किया है। उनकी पोस्ट वायरल हो चुकी है और हर कोई हैरान है कि आखिर किस कारण से शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का पति से तलाक हो गया।
सोशल मीडिया पर दुबई की राजकुमारी ने लिखा कि डियर हसबेंड क्योंकि आप दूसरे लोगों के साथ ज्यादा ही बिजी हैं, मैं आपसे तलाक की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखना, आपकी पूर्व पत्नी। अब दुबई की राजकुमारी ने सिर्फ यह पोस्ट नहीं लिखी है बल्कि अपने पति को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। निकाह की जितनी भी तस्वीरें थीं, वो भी अब डिलीट कर दी गई हैं।
शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। वही शेखा महारा शेख मोहम्मद की 26 संतानों में से एक हैं और उनका निकाह भी काफी भव्य अंदाज में पिछले साल किया गया था।
![sandeep mishr]()
निकाह की तस्वीरें की गई डिलीट
कब किससे हुआ था निकाहजानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल मई में शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शेख माना से निकाह किया था। इस साल दो महीने पहले एक बेटी को भी जन्म दिया गया, उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही थीं। वैसे छह हफ्ते पहले भी ऐसी अटकलें चली थीं कि दोनों का तलाक हो सकता है, उसका कारण यह था कि दुबई की राजकुमारी ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उसमें सिर्फ लिखा था- हम दोनों। तब कहा गया कि सबकुछ सही नहीं चल रहा।
दुबई के प्रधानमंत्री की बेटी हैं राजकुमारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari