गडकरी का दावा: E20 पेट्रोल से माइलेज घटा, लेकिन इंजन डैमेज के सबूत नहीं

Jitendra Shrivastava | Jul 30, 2026, 19:39 IST
Share
गडकरी का दावा: E20 पेट्रोल से माइलेज घटा
Photograph: (thesootr)

NEW DELHI. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल से 23 करोड़ से ज्यादा वाहनों में इंजन खराब होने का कोई सबूत नहीं मिला।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • गडकरी बोले, E20 पेट्रोल से इंजन डैमेज का कोई सबूत नहीं।
  • 23 करोड़ वाहनों पर टेस्ट, फिर भी नहीं मिली शिकायत।
  • सरकार का दावा, E20 से नहीं घटती वाहन की उम्र।
  • पुराने वाहनों में माइलेज घट सकता है, सरकार ने माना।
  • देशभर में अब सिर्फ E20 पेट्रोल ही मिल रहा है।
केंद्र सरकार ने लोकसभा में E20 पेट्रोल को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इससे इंजन खराब होने का कोई सबूत नहीं मिला।

23 करोड़ से ज्यादा वाहन E20 पेट्रोल पर चल चुके हैं। पुराने वाहनों में माइलेज 2 से 6 प्रतिशत तक घट सकता है। देशभर में अब ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर E20 ही मिल रहा है।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा बयान दिया। E20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिला पेट्रोल। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

गडकीर ने कहा कि E20 पेट्रोल को वैज्ञानिक तरीके से और चरणबद्ध ढंग से लागू किया गया है। अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि इससे इंजन बड़े पैमाने पर खराब हुए हों।

लागू करने से पहले हुई टेस्टिंग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि E20 लागू करने से पहले कई पहलुओं पर परीक्षण हुआ। इसमें फ्यूल सिस्टम, इंजन की मजबूती और ड्राइविंग परफॉर्मेंस शामिल थी। पार्ट्स की कंपैटिबिलिटी और उत्सर्जन की भी जांच हुई। इस पूरी प्रक्रिया में कई एजेंसियां शामिल रहीं।

ऑटोमोबाइल कंपनियां और पार्ट्स निर्माता इसमें जुड़े रहे। SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) और ARAI (Automotive Research Association of India) जैसी संस्थाओं ने भी परीक्षण में भाग लिया। तेल विपणन कंपनियां और एथेनॉल उत्पादक भी इस प्रक्रिया का हिस्सा रहे।

23 करोड़ वाहनों का अनुभव

सरकार के मुताबिक बीते साढ़े तीन साल से E15 और उससे ज्यादा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल इस्तेमाल हो रहा है। करीब ढाई साल से E19-E20 पेट्रोल का बड़े स्तर पर उपयोग हो रहा है।

इस दौरान 20 करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन चले हैं। साथ ही 3 करोड़ से ज्यादा पेट्रोल कारें भी इस ईंधन पर चलीं। सरकार का कहना है कि इंजन फेल होने या असामान्य जंग लगने का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया। वाहन कंपनियां भी अपने E20 अनुकूल वाहनों पर पुरानी शर्तों पर ही वारंटी दे रही हैं।

माइलेज पर सरकार की सफाई

सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ पुराने वाहनों में असर पड़ सकता है। जो वाहन E10 के लिए डिजाइन किए गए थे, उनमें माइलेज घट सकता है।

यह कमी 2 से 6 प्रतिशत तक हो सकती है। हालांकि, सरकार ने कहा कि इसका कारण सिर्फ ईंधन नहीं है। सड़क की स्थिति, ड्राइविंग स्टाइल और वाहन का रखरखाव भी इसमें भूमिका निभाते हैं।

अब देशभर में सिर्फ E20 उपलब्ध

सरकार ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर अब E20 ही सामान्य पेट्रोल के तौर पर मिल रहा है। E0 और E10 पेट्रोल की खुदरा बिक्री फिलहाल बंद है। इसी वजह से पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल का प्रतिशत अलग से दिखाना जरूरी नहीं माना गया।

पुराने BS-III वाहनों के लिए सलाह

राज्यसभा में एक अलग जवाब में गडकरी ने पुराने वाहनों को लेकर भी बात की। 2005 से 2016 के बीच बने BS-III वाहनों में कुछ बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। इनमें रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की सलाह दी गई है।

हालांकि, अध्ययन में इन वाहनों की स्टार्टिंग क्षमता पर कोई बड़ा असर नहीं पाया गया। धातु और प्लास्टिक के पुर्जों पर भी नकारात्मक असर नहीं देखा गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

SEBI का नया नियम, तीन अगस्त से बदल जाएगा शेयर बाजार बंद होने का समय

भारतीय हॉकी टीम के भगवा जर्सी पर उठा विवाद, विपक्ष ने सरकार को घेरा

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगा फायदा

शिक्षा मंत्री का दावा, छुट्टियां घटाने का फैसला सही, नामांकन में हुआ सुधार

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • लोकसभा
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल
  • E20 पेट्रोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज