शिक्षा मंत्री का दावा, छुट्टियां घटाने का फैसला सही, नामांकन में हुआ सुधार

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का दावा है कि सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घटाने का फैसला सही है। बच्चों के नामांकन में भी सुधार हुआ है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • शिक्षा मंत्री का दावा है कि सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घटाने का फैसला सही।
  • दिलावर का कहना है कि स्कूलों में ​छुट्टियां कम होने से सुधरेगा शिक्षा का स्तर।
  • दिलावर के अनुसार इस बार सरकारी स्कूलों में नामांकन में भी सुधार हुआ।
  • सरकार के प्रयासों के चलते शिक्षा में राजस्थान अब देश में चौथे स्थान पर पहुंचा।
सुनील जैन@​अलवर

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती को लेकर चल रहे विरोध के बीच बड़ा बयान दिया है।

दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में छुट्टियां घटाने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी निर्णय नियमों के तहत हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक समय तथा बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

​छुट्टियां कम होने से सुधरेगा शिक्षा का स्तर

​शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि स्कूलों में छुट्टियां कम होंगी तो विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक दिन मिलेंगे। इससे निश्चित रूप से उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फोकस सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। इसी दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

​दिलावर ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव आया है। इसका प्रमाण देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक मेरिट आई है, जो सरकारी स्कूलों की बदलती तस्वीर को बयां करती है।

देश में चौथे स्थान पर पहुंचा राजस्थान

​दिलावर ने कहा कि तीन साल पहले शिक्षा के स्तर के मामले में राजस्थान पूरे देश में 14वें स्थान पर था। लेकिन सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते राज्य अब देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, सरकार ने जो सोचा, वह करके दिखाया। मैंने चाहा तो शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। आज उसके सकारात्मक परिणाम सबके सामने हैं।

​नामांकन घटने के दावे खारिज

​शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में नामांकन घटने की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों की व्यवस्थाओं में लगातार हो रहे सुधार के कारण अब आम जनता और अभिभावकों का भरोसा सरकारी शिक्षा तंत्र पर बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में सरकारी अध्यापकों और प्रधानाचार्यों ने खुद के बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराया है। यह इस बात का सबसे बड़ा और जीवंत प्रमाण है कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और सुविधाओं में जमीन पर बदलाव आया है।

ये खबर भी पढ़े:-

टूर्नामेंट से पहले ही बन गए चैम्पियन, फर्जी सर्टिफिकेट से ली नौकरी

30-40 सीजेरियन रोज, सर्जिकल सेट सिर्फ 5, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत

आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत

5 बार क्रैक की UPSC परीक्षा और बने IAS, शुभम भाईसारे की सफलता की कहानी




​

Tags:
  • राजस्थान
  • सरकारी स्कूल
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
  • स्कूलों में छुट्टियां
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना

By Jageshwar Prasad

कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे

By Sandeep Kumar

MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे