टूर्नामेंट से पहले ही बन गए चैम्पियन, फर्जी सर्टिफिकेट से ली नौकरी
Ashish Bhardwaj | Published:
नौकरी के लिए फर्जी खेल
राजस्थान में खेल कोटे से सरकारी नौकरी पाने के लिए एआईयू खेलों में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। कई अभ्यर्थियों को बिना एडमिशन के मेडल सर्टिफिकेट मिले हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान खेल कोटे में फर्जीवाड़े का खुलासा, AIU सर्टिफिकेट पर उठे सवाल।
- नौकरी पाने के लिए टूर्नामेंट से पहले ही मेडल दिखाने का आरोप।
- कई निजी विश्वविद्यालय जांच के दायरे में, जयपुर के संस्थान भी शामिल।
- शिक्षक भर्ती और कनिष्ठ लेखाकार भर्ती में मिले संदिग्ध खेल प्रमाण पत्र।
- बिना एडमिशन टूर्नामेंट खेलने और फर्जी दस्तावेजों से चयन का मामला सामने आया।
राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 2% आरक्षण का कोटा तय है। इसी कोटे से नौकरी पाने के लिए एआईयू (AIU – Association of Indian Universities) खेलों में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है।
पड़ताल में यह खुलासा हुआ कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मेडल दिखाकर नौकरी के लिए आवेदन करा दिए गए। इसके बाद यूनिवर्सिटी में बिना एडमिशन लिए ही टूर्नामेंट खेलने के प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। इस फर्जीवाड़े में जयपुर सहित कई निजी विश्वविद्यालय रडार पर हैं।
शिक्षक भर्ती में मिले संदिग्ध मामले
अंतिम चयन सूची में सौरव, तेजपाल, नारायण, विक्रम कुमार, शिवकुमार और नवीन के नाम शामिल थे। इन सभी ने रस्साकशी में मेडल जीतने का दावा किया था।
इसके अलावा इसी भर्ती में चयनित 6 अन्य अभ्यर्थी सॉफ्ट बेसबॉल के मेडल धारक बताए गए। विभाग ने जब कांगड़ा की अर्नी यूनिवर्सिटी से इसकी तस्दीक करनी चाही, तो उनका एकेडमिक रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं कराया गया।
विभाग ने माना संदिग्ध
थोक में बांटे गए मेडल
कई मामलों में मिलीं गड़बड़ियां
मनोज तर्ड नाम के अभ्यर्थी ने क्वान-की-डो खेल में हिस्सा लेने का दावा किया। वे 2022-23 में पीजीडीएसएम के छात्र बताए गए। प्रतियोगिता फरवरी 2023 में चंडीगढ़ में हुई थी, लेकिन सहभागिता प्रमाण पत्र 2024 में मिला। रसीद पर पिता का नाम था, लेकिन वर्ष अंकित नहीं था।
सोमराज नाम के अभ्यर्थी का रस्साकशी में दाखिला 2 जनवरी 2023 का दिखाया गया, जबकि वे 14 जनवरी से ही टूर्नामेंट में खेलने लगे। खेल सहभागिता प्रमाण पत्र भी विश्वविद्यालय ने पांच महीने बाद जारी किया।
उमेश कुमार नाम के अभ्यर्थी को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय ने 2022-23 का छात्र बताया। उनका दाखिला 12 जनवरी 2023 का था और मार्च में ही वे मिनी गोल्फ के एआईयू टूर्नामेंट में खेल गए।
प्रियांशु नाम के अभ्यर्थी ने ड्रॉप-रोबाल खेल में भागीदारी दिखाई। अगस्त 2024 में उनका परिणाम प्रतीक्षित बताया गया था, जबकि मार्कशीट में परीक्षा दिसंबर 2024 की दर्ज थी। उनका खेल प्रमाण पत्र अप्रैल 2023 का था, जबकि सहभागिता पत्र सितंबर 2024 का जारी हुआ।
अन्य भर्ती में भी मिले गड़बड़ी के मामले
इनमें से कई मामलों में फीस रसीद पर पिता का नाम और सेमेस्टर तक दर्ज नहीं मिला। कुछ अभ्यर्थियों के माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं थे। सुभाष, मनोज तर्ड, सुनीता, सुनील, उमेश, सुरेश गोदारा, सुरेश जांगू, राकेश, शंकर गुर्जर, प्रियांशु, सोमराज, ट्विंकल और दिनेश के दस्तावेजों का रिकॉर्ड गड़बड़ पाया गया है।
FAQ
- खेल कोटा फर्जीवाड़े का मामला क्या है?
राजस्थान में खिलाड़ियों को नौकरियों में 2% कोटा मिलता है। इसी कोटे का फायदा उठाने के लिए एआईयू खेलों में फर्जी मेडल और प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी हासिल की गई। पड़ताल में कई अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। - खेल कोटा फर्जीवाड़े में कौनसी भर्तियां प्रभावित हुई हैं?
प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2022 और कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त भर्ती 2023 दोनों में खेल कोटे से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। दूसरी भर्ती में 13 अभ्यर्थियों का चयन संदेह के घेरे में है। - विश्वविद्यालयों का खेल कोटा फर्जीवाड़े पर क्या कहना है?
सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी अरुण माथुर ने सभी एडमिशन को सही बताया है। उनका कहना है कि रसीद मैन्युअल तरीके से कटती है, जिसमें गलती हो सकती है। विश्वविद्यालय जांच में सहयोग कर रहा है।
ये खबर भी पढ़े:-
आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत
5 बार क्रैक की UPSC परीक्षा और बने IAS, शुभम भाईसारे की सफलता की कहानी
विधायक के कब्जे पर चला बुलडोजर, 20 बीघा सरकारी जमीन मुक्त
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari