अफ्रीकी देश मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, अब तक 820 लोगों की मौत, ऐतिहासिक शहर में मची तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख
Vikram Jain | Sept 09, 2023, 24:00 IST
अफ्रीकी देश मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, अब तक 820 लोगों की मौत, ऐतिहासिक शहर में मची तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख
अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार तड़के को आए जबरदस्त भूकंप से धरती कांप गई। भूकंप से अब तक 820 लोगों की मौत हो गई है।
INTERNATIONAL DESK. अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार तड़के को आए जबरदस्त भूकंप से धरती कांप गई। ये देश के इतिहास में अब तक सबसे तेज भूकंप बताया जा रहा है। भूकंप से अब तक 820 लोगों की मौत हो गई है। 329 लोग घायल हुए हैं। मोरक्को में आए भूकंप से ऐतिहासिक शहर मराकेश में नुकसान हुआ है। इस शहर की कई ऐतिहासिक इमारतें ढह गई है। पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद इस देश में आए भूकंप की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कंप इतना तेज था कि यहां के मराकेश शहर में कई बिल्डिंगें जमींदोज हो गईं।
7.2 की तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई तबाही
मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह शुक्रवार देर रात आया। यह भी कहा कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है। भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है, जो माराकेश शहर 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि यहां के मराकेश शहर में कई बिल्डिंगें जमींदोज हो गईं। अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, भूकंप में हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है।
मराकेश शहर बुरी तरह से प्रभावित
मोरक्को मीडिया के अनुसार भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। भूकंप की वजह से मराकेश शहर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां बिजली गुल हो चुकी है। भूकंप का असर इंटरनेट सेवाओं पर भी दिखा है, बिजली गुल होने से नेटवर्क टावर बंद हो गए हैं, जिससे इंटरनेट बाधित हुआ है।
विश्व धरोहर स्थल लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त
भारतीय समय के अनुसार यह भूकंप शनिवार 9 सितंबर को सुबह 3.41 बजे आया. 6.8 तीव्रता के इस भूकंप की वजह से मोरोक्को में जहां-तहां तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। भूकंप से कई इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी है। UNESCO की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हुई थी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मोरक्को में भूकंप से हुई लोगों की मौत से अत्यधिक दुखी हूं, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं, भारत इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari