ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को सीबीआई ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 20 लाख रुपए की ले रहा था रिश्वत
Jitendra Shrivastava | Aug 08, 2024, 16:49 IST
thesootr
देश-दुनिया। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी को सीबीआई ने 20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संदीप यादव नाम का ये अधिकारी ईडी हेडक्वार्टर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है...
दिल्ली में कार्यरत प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। ये अधिकारी ईडी हेडक्वॉर्टर में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारी का नाम संदीप यादव है।
ईडी अधिकारी आरोपी संदीप यादव को सीबीआई ने दिल्ली के लाजपत नगर से रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार मुंबई के एक ज्वैलर ने सीबीआई को ईडी अधिकारी संदीप यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी अधिकारी दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय के हेडक्वॉर्टर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। शिकायत पर सीबीआई ने संजय यादव को 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई आरोपी ईडी अधिकारी को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कि इससे पहले अगस्त 2023 में CBI ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के बिजनेसमैन को बचाने के प्रयास में ईडी के अफसरों के पकड़ा था। इस शराब व्यापारी को बचाले के लिए पांच करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय के एक सहायक निदेशक सहित 6 अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली को लाजपत नगर से पकड़ा
इससे पहले ईडी के 6 अफसरों को गिरफ्तार किया था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari