रणबीर कपूर के बाद कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी को ED का समन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Rahul Garhwal | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
रणबीर कपूर के बाद कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी को ED का समन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
रणबीर कपूर के बाद कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी को ED का समन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

रणबीर कपूर के बाद कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी को ईडी ने समन भेजा है। दोनों सितारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

MUMBAI. महादेव बेटिंग एप मामले में फिल्म एक्टर रणबीर कपूर के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी अभिनेत्री हिना खान को भी तलब किया है। ईडी ने इन सितारों को समन भेजा है। अब इन सितारों की दिक्कत बढ़ सकती है। इससे पहले ईडी ने बुधवार को रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को रायपुर में पूछताछ के लिए तलब किया था।

रणबीर कपूर ने मांगी मोहलत

ईडी का समन मिलने के बाद एक्टर रणबीर कपूर ने ईमेल भेजकर ईडी से 2 सप्ताह की मोहलत मांगी है। रणबीर ने व्यक्तिगत और पारिवारिक कारण के साथ पहले से किए जा चुके कमिटमेंट्स का हवाला देते हुए ईडी से मोहलत मांगी है। बता दें कि महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी की नजर कई सितारों पर है। इस मामले में सनी लियोनी, पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कर, म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के भी नाम सामने आए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन नामों की पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़िए..

एशियाड में भारत ने जीते तीन गोल्ड समेत 5 मेडल, आर्चरी में मेंस-विमेंस टीम ने सोने पर लगाया निशाना, रेसलर अंतिम ने जीता ब्रॉन्ज

ये है महादेव बेटिंग एप का मामला

ये सभी सितारे महादेव बेटिंग एप केस के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ चंद्राकर पर हवाला के माध्यम से इन सितारों को पैसे देने का आरोप लगा है। ये सितारे फरवरी में चंद्राकर की शादी में प्रस्तुति देने के लिए दुबई गए थे। इस शादी में 200 करोड़ रुपए का खर्च किए गए थे। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की बेटिंग एप कंपनी दुबई से चल रही थी। आरोप है कि सट्टेबाजी एप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का खेल चल रहा था।

Tags:
  • ED action
  • ईडी की कार्रवाई
  • Mahadev betting app case
  • Kapil Sharma
  • Huma Qureshi
  • ED summons
  • महादेव बेटिंग एप केस
  • कपिल शर्मा
  • हुमा कुरैशी
  • ईडी का समन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज