नौतपा न तपे तो क्या होता है असर ? नौ दिन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी, पढ़ें ये खबर

Dolly patil | May 25, 2024, 13:56 IST
Share
notapa
notapa

देश और प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अब सूर्य के कृतिका नक्षत्र से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा का भी आगाज हो गया है। प्रदेशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है।

अमिषा कछावा @ भोपाल

देश और प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अब सूर्य के कृतिका नक्षत्र से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा का भी आगाज हो गया है। प्रदेशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। 2 जून तक तेज गर्मी रहेगी, क्योंकि सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी। नौतपा के नौ दिन में भगवान सूर्य की उपासना का भी विशेष विधान है। ये नौ दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। नौतपा अगर न तपे तो क्या होता है? इसे लेकर लोक संस्कृतिविद् दीपसिंहबताते हैं कि लू तो बेहद जरूरी है।

वे कहते हैं...

दो मूसा, दो कातरा, दो तीड़ी, दो ताय।
दो की बादी जळ हरै, दो विश्वर दो वाय।।

यानी नौतपा के पहले दो दिन लू ना चली तो चूहे बहुत हो जाएंगे। अगले दो दिन ना चली तो कातरा यानी फसल को नुकसान पहुंचाने वाला कीट की संख्या बढ़ जाती है। तीसरे दिन से दो दिन लू ना चले तो टिड्डियों के अंडे नष्ट नहीं होते। चौथे दिन से दो दिन नहीं तपा तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरते। इसके बाद दो दिन लू ना चले तो विश्वर यानी सांप-बिच्छू नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं। आखिरी दो दिन भी लू ना चले तो आंधियां अधिक चलती की संभावना रहती है।

बीजेपी पार्षद अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे, पानी की समस्या नहीं हो रही दूर

31 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ( Meteorological Center Bhopal )के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में 31 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। राज्य के ग्वालियर, चंबल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी। अन्य जिलों में भी हीट वेव, यानी गर्म हवाओं का असर रहेगा।

नौतपा में इन बातों का रखें ध्‍यान

  • डॉ.उमेश पटेल ने बताया कि गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नौतपा के दौरान ठंडी तासीर वाली चीजों खाना चाहिए। पानी खूब पिएं। अपने भोजन में दही और फलों को शामिल करें।
  • पंडित सत्यनारायण शर्मा कहते हैं, नौतपा में भगवान सूर्य की उपासना का विशेष महत्व माना गया है। भगवान भास्कर को नौतपा में अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही उनके वैदिक मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी होती है।
  • पंडित राजेंद्र दीक्षित ने सूर्य उपासना की विधि बताते हुए कहा कि सुबह जल्दी उठकर ठंडे जल से स्नान करें। इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल, फूल, अक्षत, गुड़, रोली इत्यादि चीजें मिला लें। पूर्व दिशा की ओर मुख करके जल चढ़ाएं।
  • सूर्य देव को जल चढ़ाने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय माना गया है। जल चढ़ाते समय ॐ आदित्याय नम: सूर्य मंत्र अथवा गायत्री मंत्र का जाप करें।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • नौतपा
  • नौतपा का भी आगाज
  • भगवान सूर्य की उपासना
  • दीपसिंह
  • मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल
  • Meteorological Center Bhopal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज