नए साल में बुजुर्गों को राहत, अब किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन

Jitendra Shrivastava | Jan 01, 2025, 15:44 IST
Share
Elderly people relief 1
Elderly people relief 1

नए साल में आर्थिक रूप से काफी सारे बदलाव हुए हैं। अगर आप भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लान कर रहे हैं तो इन बदलावों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। 2025 में कई नियमों में बदलाव हुआ है।

नया साल शुरू हो गया है इसमें आर्थिक रूप से काफी सारे बदलाव हुए हैं। अगर आप भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लान कर रहे हैं तो इन बदलावों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। नए साल में कई नियमों में बदलाव हुआ है। इसका सबसे ज्यादा लाभ पेंशनधारकों को मिलेगा। बता दें पेंशन धारक देश की किसी भी ब्रांच में अपना पेंशन का पैसा निकाल सकेंगे। इस बदलाव से बुजुर्गों को ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि बुजुर्गों को दूर बैंक जाने में परेशानी होती थी। इसके अलावा 2025 में एफडी, क्रेडिट कार्ड के फायदे और यूपीआई के नियमों में बदलाव हुआ है।

बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन निकालने की सुविधा

बता दें साल 2025 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पेंशन के पैसों को निकालने के लिए नियमों को आसान बना रही है। इससे पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब पेंशनधारक किसी भी बैंक से अपनी पेंशन की रकम निकाल सकेंगे। इसके लिए उनको अतिरिक्त सत्यापन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिलेगी।

किसी भी बैंक या ब्रांच से निकालो पेंशन

बता दें नए साल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब कर्मचारी पेंशन योजना (EPS)के 78 लाख सदस्य भारत में किसी भी बैंक ब्रांच से अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एटीएम से पीएफ के पैसे की निकासी की सुविधा और EPF कंट्रीब्यूशन लिमिट को खत्म करने समेत कई साल बदलाव लागू करने जा रहा है।

एफडी के नियमों में बड़ा बदलाव

बता दें आरबीआई ने गैर बैंकिंग कंपनियां और हाउसिंग फाइनेंस फर्मों के लिए एफडी के नियमों में बदलाव किया है। ये नए नियम जनवरी 2025 में लागू होंगे। आरबीआई के मुताबिक जमा स्वीकार करने, मिनिमम जमा बनाए रखने जैसी शर्तें हैं। नए नियम के मुताबिक, एफडीधारक मैच्योरिटी से पहले 10 हजार से कम की रकम निकाल सकते हैं। इसके अलावा एफडी धारक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर पूरी रकम निकालने की सुविधा मिलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • EPFO
  • EPS
  • ईपीएफओ
  • ईपीएस
  • पेंशन
  • EPF
  • ईपीएफओ के नियम
  • EPFO Rule Change
  • पेंशनधारक कल्याण विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा